Shahbaz Shareef : 9 बजे पाकिस्तान की बत्ती बुझेगी , शादी से खाने पर रोक , Positive News

Shahbaz Shareef देश में गरीबी इस कदर बढ़ गयी है कि सरकार को तरह तरह की कटौती का आदेश देना पड़ रहा है। नया फरमान सुनकर आप भी यकीन नहीं करेंगे लेकिन सच यही है कि खर्च घटाने के लिए शादी में एक डिश परोसने  का आदेश जारी किया गया है। इतना ही नहीं रात 9 बजे से बंद कर दी जाएंगी स्ट्रीट लाइट्स , और भी तमाम अजीबोगरीब फैसले हो रहे हैं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में —-

Shahbaz Shareef हैरान करने वाले फैसले

Shahbaz Shareef
Shahbaz Shareef
  • Shahbaz Shareef पाकिस्तान की वित्तीय हालत तेजी से बिगड़ रही है। इससे बचने के लिए सरकार अजीबोगरीब उपाय कर रही है। शाहबाज सरकार ने लोगों को अपने अतिरिक्त खर्च में कटौती के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शादी समारोह में मेहमानों को सिर्फ एक डिश परोसी जा सकेगी। बारात, मेहंदी और वलीमा, भांगड़ा पार्टी सहित सभी समारोह रात 9 बजे से पहले खत्म कराने होंगे। वहीं, रात नौ बजे बाद गैरजरूरी स्ट्रीट लाइट्स भी बंद रखी जा रही हैं। सिर्फ मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंपों, बस टर्मिनलों, दूध की दुकानों आदि को छूट दी गई है।

Shahbaz Shareef बिजली बचाने की कोशिश

Shahbaz Shareef
Shahbaz Shareef
  • Shahbaz Shareef बिजली बचाने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी मार्केट, शॉपिंग मॉल, मैरिज हॉल और दुकानें रात 9 बजे तक ही खुलेंगे। इसके बाद धारा-144 लागू रहेगी। साथ ही, अब सरकारी दफ्तर में सिर्फ 5 दिन काम होगा। सरकार का तर्क है शनिवार को दफ्तर बंद रखने से सालाना करीब 7830 करोड़ रुपए (भारतीय) की बचत होगी। इसके अलावा, शाहबाज सरकार ने शुक्रवार को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प देते हुए कर्मचारियों को आवंटित फ्यूल की मात्रा में 40% कटौती के आदेश दिए हैं। वहीं, पाक सेना शुक्रवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाएगी और इस दिन कोई अधिकारिक वाहन नहीं चलेगा।
Shahbaz Shareef
Shahbaz Shareef

Shahbaz Shareef ये आर्थिक संकट से निकलने का रास्ता नहीं- PTI
इमरान खान की पार्टी PTI के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने  कहा कि बाजार और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे बंद रखना आर्थिक संकट से निकलने का रास्ता नहीं है। जनता सरकार की अक्षमता और कुशासन की कीमत चुका रही है। बिजली संकट को हल करने के बजाय, शाहबाज सरकार पाकिस्तान को पाषाण युग की ओर ले जा रही है।

Shahbaz Shareef पाकिस्तान का व्यापारी वर्ग नाराज

Shahbaz Shareef सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान का व्यापारी वर्ग नाराज है। स्थानीय व्यापारी नोमन अब्बासी कहते हैं कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई के चलते व्यवसाय पहले ही ठप पड़े हैं। लोगों की क्रय शक्ति घट चुकी है। सरकार आर्थिक सुधार करने के बजाय बाजारों और दुकानों को बंद करके एक अनूठी रणनीति अपना रही है। यह अस्वीकार्य है, अगर सरकार फैसले को वापस नहीं लेती है तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। आम जनता भी इस फैसले से खुश नहीं है। 27 साल के युवक मोहम्मद अली कहते हैं कि सरकार हमें कम चाय पीने की सलाह दे रही है……क्या यह किसी समस्या का समाधान है?

Shahbaz Shareef
Shahbaz Shareef

Shahbaz Shareef पाकिस्तान में गहरा रहा बिजली संकट

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि हम बिजली उत्पादन में 7,400 मेगावाट की कमी का सामना कर रहे हैं। देश में मांग 28,400 मेगावाट पहुंच गई है और उत्पादन 21,000 मेगावाट का है। बीते कुछ महीनों में ऊर्जा आयात लागत दोगुनी हो गई है। इसकी वजह यह भी है कि एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 207 पाकिस्तानी रुपए से ऊपर पहुंच गई है। अधिकारियों के विदेश दौरों में भी कटौती की जाएगी।

Shahbaz Shareef सेना पर भी असर

सेना ने बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास के बजाय छावनियों में सीमित प्रशिक्षण आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा परिवहन खर्च बचाने के लिए सम्मेलनों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित बहुत सारे काम ऑनलाइन किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए कई सौदे स्थानीय मुद्रा में किए गए।

खबर में — गंदे संदेश से कैसे बचें https://shininguttarakhandnews.com/dirty-massage-alert/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.