Divorce Temple Tokei ji शादी की मन्नत मांगते जोड़ो को आपने मंदिर में ज़रूर देखे होंगे। चर्च , गुरुद्वारा और दरगाह पर भी मन्नतें मांगते कुंवारों को देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा मंदिर भी है जहाँ लोग शादी की मन्नत नहीं तलाक़ का आशीर्वाद मांगते हैं ? दुनियाभर में कई देवी-देवताओं के मंदिर प्रसिद्ध है तो वहीं पर इसकी अपनी मान्यता है। जापान का टेकोजी मंदिर दुनिया का इकलौता और अनोखा तलाक मंदिर माना जाता है।
Divorce Temple Tokei ji जानिए किसने स्थापित किया था मंदिर

- Divorce Temple Tokei ji आपको बताते चले कि, ये एक तरह का तलाक मंदिर जापान में मात्सुगोका टोकेई-जी के नाम से कामकुरा शहर के कानागावा प्रांत में स्थापित किया गया था। माना जाता है कि, यहां पर ऐसी कई महिलाओं का आवास रहा है, जिन्होंने घरेलू हिंसा का दंश झेला है। दरअसल मंदिर की स्थापना बौद्ध के समयकाल का है। इस दौरान महिलाओं के कोई अधिकार नहीं होते थे. उस वक्त जापान में तलाक का कोई प्रावधान तक नहीं था।

Divorce Temple Tokei ji पति से अलग महिलाएं लेती थी शरण
- Divorce Temple Tokei ji आपको बताते चले कि, साल 1285 में बौद्ध नन काकुसन शिदो-नी ने इस मंदिर की स्थापना की थी. जो महिलाएं शादी में खुश नहीं होती थीं, वह इस मंदिर में आ जाती थीं। उस दौरान मंदिर महिलाओ के लिए सुरक्षित स्थान में से एक माना जाता था। इतना ही नहीं महिलाओं को लगने लगा कि यहां उनको सुरक्षा मिल सकती है. इसके अलावा अगर वह किसी घुटन भरे रिश्ते में हैं, तो उससे भी उनको स्वतंत्रता मिल सकती थी। जानते हो या नहीं टेकोजी मंदिर से आधिकारिक रूप से महिलाओं को तलाक का सर्टिफिकेट मिलने लगा, इसको सूफुकु-जी के नाम से जाना जाता है। इस सर्टिफिकेट से महिलाओं को शादी से कानूनी तौर पर आजादी मिली।
Divorce Temple Tokei ji कहलाता है संबंधों को तोड़ने वाला मंदिर
- Divorce Temple Tokei ji आपको बताते चले कि, इस मंदिर की अपनी खासियत है मंदिर की संरक्षित वास्तुकला की खूब तारीफ होती है। वहीं पर अंदर से यह मंदिर बेहद खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है. यह मंदिर निस्वार्थ भाव से अपने काम में लगा है. लेकिन लोग इस मंदिर को काकेकोमी डेरा, संबंधों को तोड़ने वाली जगह और भगोड़ी महिलाओं का मंदिर या तलाक मंदिर के नाम से भी बुलाते हैं।
त्रिवेंद्र के गोडसे हो हीरो बताने पर बरसी उत्तराखंड कांग्रेस https://shininguttarakhandnews.com/bjp-godse-congress-dhasmana/