Ekanath Shinde अपनी सरकार बचाने चले उद्धव को अब अपनी पार्टी को अपने हाथ में बचाने का संघर्ष करना पड़ रहा है। शिवसेना के ठाकरे परिवार को इतनी बड़ी चुनौती शायद ही कभी मिली हो जैसी चुनौती एकनाथ शिंदे ने दी है। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल पैदा करने वाले एकनाथ शिंदे के जीवन का सफर काफी रोचक है।
Ekanath Shinde सातारा के रहने वाले हैं एकनाथ
- E kanath Shinde 58 साल के एकनाथ शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के सातारा के रहने वाले हैं। एकनाथ उच्च शिक्षा के लिए सातारा से ठाणे आए थे। ठाणे में पढ़ाई के दौरान ही वो ऑटो रिक्शा चलाने लगे। एक दिन ऑटो में उनकी मुलाकत शिवसेना के नेता आनंद दिघे से हुई। 18 साल के एकनाथ आनंद दिघे से इतना प्रभावित हुए की उन्हें अपना गुरु मान लिया और उनकी प्रेरणा से शिवसेना ज्वाइन की थी।

Ekanath Shinde पार्षद से मंत्री तक का सफर
- Ekanath Shinde एकनाथ शिंदे ने पहली बार 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में अपना भाग्य आजमाया। भाग्य ने उनका साथ दिया और वो पार्षद चुने गए। 2001 में एकनाथ ठाणे नगर निगम में विपक्ष के नेता बने। जब वह ठाणे नगर निगम की राजनीति कर रहे थे उसी वक्त एक हादसे के दौरान उनके 11 साल के बेटे और 7 साल की बेटी की मौत हो गई। उनके दूसरे बेटे श्रीकांत उस वक्त 13 साल के थे जो इस समय शिवसेना से लोकसभा सांसद हैं।

Ekanath Shinde शिवसेना में बढ़ता गया कद
- Ekanath Shinde एकनाथ शिंदे अपनी जुझारू प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने शिवसेना में अपना कद धीरे-धीरे बढ़ाया है। 2005 में जब नारायण राणे शिवसेना से अलग हुए तो एकनाथ शिंदे ने ही उनकी जगह को शिवसेना में भरा था। राज ठाकरे के अलग पार्टी बना लेने के बाद तो एकनाथ शिंदे ठाकरे परिवार को काफी करीब आ गए। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के टिकट पर 2004 में पहली बार विधानसभा चुनाव ठाणे से लड़ा और जीत दर्ज की। 2009, 2014 और 2019 में भी उन्होंने इस जीत को बनाए रखा।

- Ekanath Shind देवेंद् फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन सरकार में वो मंत्री बने। 2019 में जब महा विकास अघाड़ी गठबंधन बन रहा था तो एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनने की बात हो रही थी। आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नाम का प्रस्ताव किया था। लेकिन कांग्रेस और एनसीपी ने उद्धव को ही सीएम बनाने के लिए दबाव बनाया जिसके बाद वो मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए।
Ekanath Shinde हलफनामें में 18 केस का जिक्र

- उद्धव सरकार के इस बागी मंत्री के खिलाफ 18 आपराधिक केस भी चल रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामें में इस बात का जिक्र किया था। एकनाथ शिंदे के पास 2.10 करोड़ की चल और 9.45 करोड़ की अचल संपत्ति भी है।
खबर में – वाह वाह मम्मी जी का टाइम टेबल https://shininguttarakhandnews.com/mother-made-time-table/

