English Satyanarayan Katha : अंग्रेजी में सत्यनारायण कथा का वीडियो वायरल , 1 Amazing World

English Satyanarayan Katha संस्कृत और हिंदी के बाद सत्यनारायण कथा अब अंग्रेजी में भी होने लगी है। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो हो रहा है जिसमें सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होते देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री और इसे प्रस्तुत करने का तरीका दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। वीडियो साउथ इंडिया का हो सकता है।

English Satyanarayan Katha सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में

 

  • English Satyanarayan Katha वीडियो में पंडित जी अंग्रेजी में कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। घरवाले वहीं बैठकर कथा सुन रहे हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री और इसे प्रस्तुत करने का तरीका दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो साउथ इंडिया में स्थित किसी घर का है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और ढेर सारे कमेंट्स आए हैं।

    English Satyanarayan Katha सोशल मीडिया पर आ रहीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

  • English Satyanarayan Katha वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा कि भारत प्रगति पर है। वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी भी बताया है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ‘भटजी अब अपग्रेड हो गए हैं।’ आपको बता दें  कि श्रावण के पवित्र महीने में सत्यनारायण पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर साल श्रावण के दौरान कई घरों में सत्यनारायण पूजा कराई जाती है। सत्य को नारायण रूप में पूजना ही भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा है। सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा बताई गई है। कहा गया है कि संसार में नारायण ही सत्य हैं, बाकी सब माया है।

Must Read – उर्फी जावेद का साइबर रेप – https://shininguttarakhandnews.com/urfi-javed-cyber-rape/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.