देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Film Policy Uttarakhand शानदार लोकेशन्स , बेहतरीन पॉलिसी और उत्कृष्ट मेज़बानी से बॉलीवुड को पहाड़ बेहद पसंद आ रहा है। धामी सरकार में लगातार बड़े बैनर्स का उत्तराखंड में फ़िल्म निर्माण ये बताता है कि अब प्रदेश फ़िल्म इंडस्ट्री को अपनी सरल पॉलिसी से आकर्षित करने में सफल हो चुका है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखण्ड में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है।
Film Policy Uttarakhand धन्यवाद सर

Film Policy Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद का उनके सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य हेतु हार्दिक धन्यवाद। बधाई दो फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखण्ड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं”।

Film Policy Uttarakhand जंगली पिक्चर्स के इस पोस्ट को बधाई दो के अभिनेता प्रसिद्ध स्टार राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘‘धन्यवाद सर’’।

Film Policy Uttarakhand उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को एक उद्योग की भांति बढ़ावा दिया जायेगा। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर फोकस किया जा रहा है। नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको दी जाने वाली सब्सिडी में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

Film Policy Uttarakhand उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष बड़े बैनर की दो हिन्दी फिल्मों बधाई दो (जंगली प्रोडक्शन) तथा तड़प (साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन) को सब्सिडी दी गई है। जिन्होंने अपनी कुल शूटिंग का 75% से अधिक उत्तराखण्ड में शूट किया है। कुछ अन्य हिन्दी और क्षेत्रीय फिल्मों की सब्सिडी हेतु भी कार्यवाही गतिमान है। पिछले वर्ष बनी कई फिल्में रिलीज होने के बाद सब्सिडी हेतु आवेदन करेंगी। पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग अनुमतियां जारी की गई हैं। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग चल रही हैं या शीघ्र प्रस्तावित हैं।
नहीं रहे दिग्गज सतीश कौशिक – https://shininguttarakhandnews.com/satish-kaushik-death-news/

