देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Rafting CM Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से बूम तक महाकाली नदी ( शारदा नदी) में लगभग 11 कि.मी. राफ्टिंग की।
Rafting CM Dhami सितंबर में होगी नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्यरत है।

उन्होंने कहा साहसिक खेल को बढ़ावा देकर हम इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलवाना चाहते हैं। आगामी सितंबर माह में महाकाली नदी में नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न राज्य के प्रतिभागी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के साथ साहसिक गतिविधियों का भी आनंद लेंगे। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। जिससे जिले एवं राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालु चंपावत एवं अन्य जिलों के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचे उस पर भी कार्य किया जा रहा है।
फ़िल्म पॉलिसी और बॉलीवुड https://shininguttarakhandnews.com/film-policy-uttarakhand-dhami/

