FIV Mara Imoveis दुनिया में कई पालतू जानवर (Domestic Animal) हैं, जिनके बारे में अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ की तुलना देवताओं से भी की जाती है। प्रत्येक का एक विशेष और अलग महत्व है। भारत में गाय (Cow) को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इसलिए लोग गायों का सम्मान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। दुनिया भर में गायों की विभिन्न नस्लों (Different Breeds of Cows) में कुछ न कुछ खास बात होती है। एक गाय ऐसी भी है जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है इसे दुनिया की सबसे महंगी गाय के रूप में जाना जाता है।
कैसे है भारत से खास कनेक्शन ? FIV Mara Imoveis

ब्राजील (Brazil) में एक गाय इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस गाय की कीमत दुनिया की अन्य नस्ल की गायों से कहीं ज्यादा है। इसकी कीमत में आप आलीशान कार और बंगला के साथ-साथ बहुत कुछ खरीद सकते हैं। इस गाय का भारत से खास कनेक्शन है। इस नस्ल का नाम आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर जिले की नेल्लोर नस्ल (Nellore Breed) के नाम पर रखा गया है। यहां से यह नस्ल Brazil भेजी गई और बाद में दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गई।
आलीशान इमारत से भी महंगी है यह गाय, यह गाय Nellore नस्ल की है और साढ़े चार साल की है। नेल्लोर नस्ल की साढ़े चार साल की गाय Viatina-19 FIV मारा इमोविस दुनिया की सबसे महंगी गाय है। इस प्रजाति की सैकड़ों गायें ब्राजील में पाई जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय का एक तिहाई स्वामित्व हाल ही में ब्राजील (Brazil) के अरंडू में एक नीलामी (Auction) में 6.99 मिलियन रियल (11 करोड़ रुपये) में बेचा गया। इससे इसकी कुल कीमत 4.3 मिलियन डॉलर (35 करोड़ रुपये) हो गई।

Viatina-19 FIV मारा इमोविस को पिछले साल दुनिया की सबसे महंगी गाय घोषित किया गया था। अकेले ब्राजील में इस नस्ल की लगभग 160 मिलियन गायें हैं। इन गायों में चमकदार सफेद फर, ढीली त्वचा होती है। नेल्लोर की गायें गर्म मौसम के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित होती हैं।
हवा में शादी , पानी को विदाई का तूफानी डेस्टिनेशन https://shininguttarakhandnews.com/destination-wedding/