Funny Answer Viral : बच्चे के इस जवाब पर मैम बोली ” मम्मी को बुलाओ ” 1Amazing World

Funny Answer Viral गणित Math एक ऐसा हौवा है जिसके बारे में ज्यादातर बच्चों को बातें करके ही पसीना आ जाता है। इम्तेहान से पहले टेंशन और रिजल्ट से पहले तेज़ धड़कन दरससल बचपन में ज्यादातर बच्चों को जिस सब्जेक्ट से सबसे ज्यादा डर लगता है, वो विषय है – गणित. जिसे ये विषय समझ में आता है, उसके लिए तो सब आसान होता है लेकिन जिसे समझ में नहीं आता, वो उल्टे-सीधे उत्तर लिखता है. ऐसी अजीबोगरीब उत्तर आंसर शीट्स जब वायरल होती हैं, तो लोग भी इन जवाबों के मज़े लेते हैं. एक ऐसी ही आंसर शीट हम आपको आज दिखा रहे हैं.

Funny Answer Viral
Funny Answer Viral
  • Funny Answer Viral मैथ्स के इस बेसिक सवाल का ऐसा शानदार जवाब छात्र ने आंसर शीट पर लिखा है कि टीचर देखकर ही दंग रह गए. उन्होंने बदले में सिर्फ इतना कहा है कि छात्रा अपनी मां को बुलाकर लाए. सोशल मीडिया पर ये आंसर शीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उसने X की ऐसी वैल्यू बताई है कि देख कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. इस पोस्ट को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम की आईडी से शेयर किया गया है.


Funny Answer Viral लड़के ने X के बजाय बताई Ex की वैल्यू!

  • Funny Answer Viral सवाल पूछा गया है कि ‘X की वैल्यू क्या है?’ बच्चे ने X को Ex समझ लिया है यानी पूर्व प्रेमिका. ऐसे में उसने सवाल का जवाब भी उसी अंदाज में दिया. जवाब में बच्चे ने लिखा है ‘जान थी वो मेरी’. 10 नंबर के सवाल का ऐसा जवाब देखकर आप भले ही हंस रहे हों लेकिन टीचर को बिल्कुल भी मज़ा नहीं आया. उन्होंने छात्र के इस जवाब पर उसे 10 में 0 नंबर दिए हैं. साथ में उन्होंने हिदायत भी दी है कि अपनी मां को बुलाकर लाओ. इससे पहले भी एक लड़के ने सवाल के जवाब में भोजपुरी गाना लिख दिया था.

इस बेवफा से सावधान ! डेटिंग ऐप के मायाजाल से बचिएhttps://shininguttarakhandnews.com/fake-profile-on-dating-app/

 

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.