Future City वो दिन दूर नहीं जब आप और हम एक अनोखी दुनिया का हिस्सा बनेंगे। अनेकों अविश्वसनीय खोज और एकदम बदली हुयी इंसान की दुनिया , जी हाँ आज बात एक ऐसे ही अनोखे संसार की करेंगे जिसकी झलक दिखी है एक्सपो 2020 दुबई यू.ए.ई में –
Future City दुनिया की पहली फ्यूचर सिटी

- Future City कमाल की इनोवेशन, काबिल-ए-तारीफ इमैजिनेशन और एक अलग तरह की एजुकेशन, जो हर उम्र के इंसान के लिए दुनिया के सबसे बड़े 360 डिग्री प्रोजैक्शन डोम (अल वस्ल प्लाजा) की बात हो, म्यूजिकल वॉटर फीचर की बात हो या फिर आसमान में घूमते गार्डन की…, सब कुछ यहां पर है। 192 मुल्क अपना कल्चर, हैरीटेज, टैक्नोलॉजी और क्रिएटिव आइडियाज लेकर’ एक्सपो 2020 दुबई यू.ए.ई.’ में पहुंचे। यहां बात हो रही है ऑपरच्यूनिटीज की, मोबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी की। सीखने सिखाने को तो बहुत कुछ है, एंटरटेनमैंट की भी कोई कमी नहीं है।

- Future City दुनिया भर से आर्टिस्ट परफॉर्मेंस के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 200 के करीब फूड एंड बैवरेज आऊटलेट्स विजिटर्स को सर्व कर रहे हैं और तो और दुनियाभर के जायके आप यहां चख सकते हैं। एक्सपो में चलते-फिरते आपको रोबोट्स नजर आ जाएंगे, जो कि फूड डिलिवर कर रहे हैं। एक्सपो में घूम रहे सिक्योरिटी इंचार्ज कुछ रोबोट्स भी हैं। अगर आप रास्ता भूल जाएं तो आपको रास्ते पर लाने के लिए भी रोबोट्स हैं, जो कि प्रिंटेड मैप्स बांटते फिर रहे हैं। दुबई एक्सपो एक ऐसी दुनिया है जो आपने न कभी देखी और न सुनी होगी। हमारी कोशिश आपको इस दुनिया को करीब से दिखाने की है। एक नजर…

Future City चर्चा में क्यों…
- एक्सपो में मिडल ईस्ट, अफ्रीका एंड साऊथ एशिया (MEASA) में होने वाला पहला वर्ल्ड एक्सपो था । इतना ही नहीं पहली बार कोई अरब नेशन वर्ल्ड एक्सपो को होस्ट कर रहा था। ये एक्सपो चर्चा में इसलिए है क्योंकि 1 अक्तूबर 2021 को शुरू हुआ यह एक्सपो 31 मार्च 2022 को समाप्त हुआ है। एक्सपो के अंतिम महीने में दुनियाभर से लोग दुबई में जुटे , हर उम्र के लोगों के लिए, फिर चाहे वे बच्चे हैं या फिर बूढ़े, कुछ न कुछ एक्सपो में जरूर रखा गया था। सबसे खास बात यह है कि यहां सीखने को लोगों को बहुत कुछ मिला है।

- Future City 4.38 स्कवेयर किलोमीटर एरिया में फैली एक्सपो साइट, एक्सपो के खत्म होते ही ‘डिस्ट्रिक्ट 2020′ में बदल जाएगी। यह एक फ्यूचर सिटी होगी। दुनिया का पहला ऐसा शहर जहां पर सब कुछ 15 मिनट के दायरे में होगा। इसलिए इसे ’15 मिनट सिटी’ भी कहा जा रहा है। यानी कि आपको ऑफिस, शॉपिंग मॉल, गार्डन, घर जहां भी आप जाना चाहेंगे आपको 15 मिनट ही जिसमें कारों को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसमें साइकिल्स और इलैक्ट्रिक व्हीकल्स ही चलेंगे। ऑटोनोमन्स यानी कि ड्राइवर लैस व्हीकल्स भी इस सिटी के अंदर चलेंगे। है न कमाल की अद्भुत दुनिया , जो समय के साथ साकार करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों की टीम जुटी हुई है। देखना होगा कि ये फ्यूचर सिटी आम आदमी के लिए कब तक बन कर तैयार हो जाएगी।
पढ़िए रोचक खबर – फेसबुक फ्रॉड का बढ़ता खतरा https://shininguttarakhandnews.com/facebook-messenger-scam/