Gender Change Love : पहले पति का सेक्स बदलवाया फिर मांगी औलाद , अब चाहिए तलाक़

Special Story By : Priyanshu Dwivedi 

 

Gender Change Love आज बात मोहब्बत की करते हैं। प्यार की खातिर लोग न जाने क्या क्या कर गुज़रते हैं। एक ऐसी ही हैरान करने वाली कहानी है उस पति की जिसने अपनी प्यारी बीवी के शौक के लिए खुद को लड़की बना दिया और फिर ऐसा हुआ जिस्बे उसके होश उड़ा दिए। ये भोपाल मध्य प्रदेश की ताजा कहानी है जिसने पहले प्यार किया और अब लिंग परिवर्तन बन गयी संग्राम की वजह….

Gender Change Love अच्छी नौकरी, खुशहाल परिवार, फिर एक फैसले ने बदली जिंदगी

पति लड़की बन गया तो बोली- तुम मेरे किसी काम के नहीं
पति लड़की बन गया तो बोली- तुम मेरे किसी काम के नहीं

ये उस जोड़े की दास्तान है जिसने कॉलेज टाइम में प्यार किया फिर भागकर शादी कर ली। दोनों दिल्ली में अच्छी जॉब करने लगे, जिंदगी खुशहाल गुजर रही थी। बस, यहां से कहानी में ट्विस्ट आ गया। एक दिन पत्नी ने मजाक में पति से Gender Change Love की बात कही। इस पर पति भी तैयार हो गया।

पत्नी अपने कपड़े पहनाकर लड़की की तरह तैयार कर मार्केट ले जाने लगी

एक साल तक चले Gender Change Love के बाद जब पति पूरी तरह लड़की बन गया तो यही बदलाव दोनों में अनबन की वजह बन गया। बात तलाक तक आ गई है। पति के जेंडर चेंज कराने को आधार बनाकर अब पत्नी तलाक मांग रही है। पति से कहती है- तुम मुझे बच्चा और दांपत्य सुख नहीं दे सकते हो, मेरे किसी काम के नहीं हो…

एक दिन पत्नी ने मजाक में पति से जेंडर बदलवाने की बात कही
एक दिन पत्नी ने मजाक में पति से जेंडर बदलवाने की बात कही

Gender Change Love साहिल (बदला हुआ नाम) और मानसी (बदला हुआ नाम) को कॉलेज टाइम में एक-दूसरे से प्यार हो गया। ग्रेजुएशन होते ही दोनों ने परिवार को बिना बताए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। साहिल के ऑफिस में एक लड़की थी, जिससे उसकी अच्छी फ्रेंडशिप थी। लंबे समय बाद उसे पता चला कि उसकी से फ्रेंड लड़की पहले लड़का थी। उसने जेंडर चेंज कराया है। साहिल ने जेंडर चेंज कराने वाली लड़की से अपनी पत्नी मानसी को भी मिलाया । धीरे-धीरे उस लड़की का साहिल-मानसी के घर आना-जाना और दोस्ती और गहरी हो गई।

मजाक में उठाए गए एक कदम की वजह से दो परिवारों की जिंदगी बर्बाद
मजाक में उठाए गए एक कदम की वजह से दो परिवारों की जिंदगी बर्बाद

 

साहिल हमेशा मानसी का बहुत ख्याल रखता था, उसके घर आने में देरी हो जाने पर उससे कॉल करके पूछता रहता था। मानसी ने एक दिन साहिल से कहा, तुम महिलाओं की तरह मेरा ख्याल रखते हो, ढेरों सवाल करते रहते हो, तुम्हें भी Gender Change Love कर लेना चाहिए। पत्नी ने साहिल से कहा कि तुम भी ऐसा करके देखो, क्या फील होता है, कैसा लगता है।

Gender Change Love  पत्नी खुद उसे तैयार करती और अपने कपड़े पहनाकर मार्केट में घुमाती
जेंडर बदलने की प्रोसेस एक साल तक चलती रही। ट्रीटमेंट शुरू होने के दौरान साहिल की उम्र 25 साल के आसपास रही होगी और मानसी की 23-24 के बीच। शुरुआती प्रोसेस में डॉक्टर की तरफ से कुछ महीने हॉर्मोनल चेंजेज से जुड़ी दवाइयां खाने को दी गईं। कुछ महीने थैरेपी चली और आखिर में सर्जरी की प्रोसेस की गई।

तुम मुझे बच्चा और दांपत्य सुख नहीं दे सकते हो
तुम मुझे बच्चा और दांपत्य सुख नहीं दे सकते हो

हॉर्मोनल दवाइयां खाने के बाद साहिल को अपने शरीर में बदलाव महसूस होने लगे। पति-पत्नी जेंडर चेंज की प्रोसेस को एन्जॉय करने लगे। मानसी, पति को अपने कपड़े पहनाने लगी और खुद उसे महिलाओं की तरह तैयार करने लगी। वह उसे अपने साथ मार्केट ले जाती और दूसरे को कहती कि मेरी दोस्त है। कोई पहचान ही नहीं पाता कि यह साहिल ही है। कुछ महीनों तक ऐसा ही Gender Change Love चलता रहा। दो साल चली जेंडर चेंज कराने की प्रोसेस के बाद साहिल पूरी तरह से लड़की बन गया। शुरुआत में दोनों इसे लेकर खुश भी थे, लेकिन इन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि ये क्या कर दिया है या आगे इसका अंजाम क्या होगा।

ये कहानी एक दंपती की है
ये कहानी एक दंपती की है

Gender Change Love  पत्नी ने रिश्ता तोड़ा और इसे ही तलाक का आधार बनाया
दोनों के परिवार वाले उन्हें घर आने और मिलने की बात कहते तो साहिल-मानसी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालने लगे। ऐसे ही एक-डेढ़ साल गुजर गया। साहिल के पेरेंट्स के बहुत कहने पर दोनों उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने मानसी को इसका जिम्मेदार ठहराया। इससे नाराज होकर मानसी अपने मायके चली गई। इधर साहिल, मानसी को वापस लाने और उसे साथ रहने के लिए मनाता रहा, लेकिन अब मानसी का मन बदल गया और वह उससे पूरी तरह से नाता तोड़ने में लग गई। अब वह कहती है कि उसे बच्चा चाहिए, दांपत्य सुख चाहिए, लेकिन वह तो साहिल दे ही नहीं सकता है, वह मेरे किसी काम का नहीं है।

ट्रीटमेंट के बाद जब पति पूरी तरह लड़की बन गया
ट्रीटमेंट के बाद जब पति पूरी तरह लड़की बन गया

Gender Change Love  मजाक में उठाए गए कदम ने वैवाहिक जीवन तबाह कर दिया
काउंसलर  ने बताया कि मानसी अब तलाक चाहती है, जबकि साहिल उसे बहुत प्यार करता है। वह उसके साथ ही रहना चाहता है। वह पुलिस-कोर्ट नहीं जाना चाहता है। समझाने के बाद भी मानसी मन नहीं बदल रही है। वो परिवार से अलग होकर दूसरे शहर में भी साहिल के साथ रहने को तैयार नहीं है।

must read this :  85 वर्षीय शख्स ने 38 साल की युवती से शादी रचाईhttps://shininguttarakhandnews.com/sudhakar-married-in-ujjain/

 

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.