Sudhakar married in Ujjain मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज एक शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां पर एक करीब 85 वर्षीय शख्स ने 38 साल की युवती से शादी रचाई। हालांकि दोनों ने ही मीडिया से दूरी बनाकर रखी। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जमाना कुछ भी कहे, हम दो जिस्म एक जान हैं।
Sudhakar married in Ujjain कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला

Sudhakar married in Ujjain उज्जैन के रहने वाले 85 वर्षीय सुधाकर ने भी वीडियो इंटरव्यू से इंकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि युवती से उनकी मुलाकात कहां हुई थी तो उन्होंने बताया कि वह उनके यहां काम करती थी। युवती की सादगी उन्हें इतनी भा गई कि कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने विवाह का फैसला कर लिया।

जब उनसे उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाकि जहां प्रेम होता है, वहां उम्र कहां आड़े आती है। हम तो एक-दूजे पर जान छिड़कते हैं। अब एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे, इसलिए शादी का फैसला कर लिया जमाना कुछ भी कहे लेकिन हम दो जिस्म एक जान हैं।

Sudhakar married in Ujjain वहीं युवती ने कहाकि मुझे तो सिर्फ इन (85 वर्षीय) नवयुवक Sudhakar की अदाएं भा गईं। इसलिए मैं इनसे शादी कर रही हूं। उधर 85 वर्षीय सुधाकर जोशी इतने खुश दिखे कि उनके पैर ही जमीन पर नहीं टिक रहे थे। उनका कहना है कि वह अब अपने जीवन के सुख-दुख बांट सकेंगे। वैवाहिक सुख के लिए सबसे पहले वे मुंबई घूमने जाएंगे। उन्होंने कहाकि आप इसे हनीमून का नाम भी दे सकते हैं। इस मामले में एडीएम संतोष कुमार टैगोर ने कहा कि दोनों का विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह हुआ है। दोनों उज्जैन शहर के ही निवासी हैं।
also read this article – महिला के प्राइवेट पार्ट में ड्रग तस्करी https://shininguttarakhandnews.com/drugs-in-private-part/

