Gold ATM : दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम खुल गया 1 Amazing World

Gold ATM आपने ऑटोमेटेड टेलर मशीन यानी एटीएम से पैसे तो निकलते देखा होगा. अब एक ऐसी सुविधा की शुरुआत हुई है, जिसके जरिए आप एटीएम से सोना भी निकाल सकेंगे. दरअसल, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम लगाया गया है. इस रियल टाइम गोल्ड एटीएम से सोने के सिक्के निकाले जा सकते हैं.

Gold ATM
Gold ATM

Gold ATM अब तक आपने एटीएम से कैश निकाले हैं, लेकिन अब आप एटीएम से सोना  भी निकाल सकेंगे. जी हां, गोल्डसिक्का (Goldsikka) ने दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम हैदराबाद में लॉन्च किया है. यह दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है. ग्राहक किसी फिजिकल ज्वैलरी स्टोर पर जाए बिना गोल्ड एटीएम से खरीद सकेंगे.

Gold ATM डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं Gold

Gold ATM
Gold ATM
  • गोल्ड एटीएम  का इस्तेमाल करना आसान है और यह 24×7 उपलब्ध है. आप अपने बजट के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं.  के जरिए लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सोना खरीद सकते हैं…हैदराबाद बेस्ड कंपनी गोल्डसिक्का (Goldsikka Pvt Ltd) ने ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज (Opencube Technologies) की मदद से इस एटीएम को लगाया है. ग्राहक एटीएम के जरिए सोने के सिक्के खरीदने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Gold ATM
Gold ATM

Gold ATM सोना खरीदने और बेचने का कारोबार करने वाली गोल्डसिक्का के सीईओ सी. तरुज के मुताबिक, लोग इस एटीएम का इस्तेमाल कर 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के खरीद सकते हैं. इस एटीएम पर सोने की कीमत लाइव अपडेट होती रहेगी. गोल्ड एटीएम की सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी.

3 हजार गोल्ड एटीएम खोलेगी कंपनी

Gold ATM
Gold ATM

इस तरह खरीदें सोना

Gold ATM हर दूसरे एटीएम की तरह काम करते हैं, एटीएम को स्वाइप करने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत होती है, इसके बाद खरीदार को सोना खरीदने के लिए दिए गए विकल्प का चयन करना होता है. फिर खरीदार कीमत का चयन करता है और अपने बजट के हिसाब से सोना खरीद सकता है.तरुज के मुताबिक, कंपनी पेद्दापल्ली, वारंगल और करीमनगर में भी गोल्ड एटीएम खोलने की योजना बना रही है. कंपनी की योजना अगले 2 साल में पूरे भारत में करीब 3,000 गोल्ड एटीएम खोलने की है.

ब्लूटूथ से साइबर अटैक ब्लूबगिंग का खतरा बढ़ गया https://shininguttarakhandnews.com/bluetooth-bluebugging-crime/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.