Haridwar Ardh Kumbh 2027 धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर कुंभ और अर्धकुंभ के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। आयोजन की तैयारियों और इसके स्वरूप को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लेकर भी यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर हरिद्वार में होने वाले आयोजन को कुंभ कहा जाए या अर्धकुंभ ? कुंभ मेला उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में आयोजन के नाम, स्वरूप और तैयारियों को लेकर स्पष्टता होना जरूरी है।
मंत्री सतपाल महाराज के बयान से असमंजस में श्रद्धालु Haridwar Ardh Kumbh 2027

कुंभ या अर्धकुंभ, आखिर स्थिति क्या है?
एक तरफ मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को कुम्भ का नाम देते हुए आधिकारिक लोगो जारी कर दिया है वहीँ सूबे के धुरंधर हैवीवेट मंत्री सतपाल महाराज अभी भी कन्फ्यूज हैं या समझ ही नहीं पा रहे हैं कि इस सबसे बड़े आयोजन को कुम्भ कहें या अर्ध कुम्भ , लिहाज़ा उन्होंने सरकारी घोषणा से खुद को शायद विशेष मानते हुए मुख्यमंत्री के कुम्भ आयोजन की घोषणा से अलग अर्ध कुम्भ ही माना है तभी तो उन्होंने सोशल मीडिया में और अपने बयान में कभी कुम्भ तो कभी अर्ध कुम्भ बता कर करोड़ों हिन्दूओं के बीच इस कन्फ्यूजन को और रहस्यमयी बना दिया है। तो पहले पढ़ लीजिये सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का दोनों लिखित बयान –
सुनिए मंत्री महाराज के बयान में कुम्भ भी अर्धकुम्भ भी
हरिद्वार में प्रस्तावित आयोजन को लेकर यदि मंत्री स्तर पर ही अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इससे आम जनता और श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होना लाज़मी है। ऐसे में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से जुड़े इस मुद्दे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आयोजन की वास्तविक स्थिति क्या है और सरकार इसे किस स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी कर रही है? क्या यह केवल शब्दों को लेकर असमंजस है या आयोजन की योजना और आधिकारिक घोषणा में भी कोई अंतर है? इन सवालों का जवाब आधिकारिक स्पष्टीकरण से ही मिल सकेगा।

श्रद्धालुओं को स्पष्ट जानकारी देना जरूरी
हरिद्वार का कुंभ अथवा अर्धकुम्भ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, पर्यटन, स्थानीय व्यापार और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है। आयोजन की तैयारियों में पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद से ही श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि हरिद्वार में होने वाले आगामी आयोजन को लेकर सरकार की आधिकारिक स्थिति क्या है। संबंधित विभागों और मंत्री की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही इस असमंजस की वास्तविक तस्वीर साफ हो पाएगी।

हरिद्वार में मेला की मीटिंग में क्या बोले मंत्री सतपाल महाराज
हरिद्वार के सीसीआर सभागार में समीक्षा बैठक में महापर्व अर्द्धकुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।इस अर्द्धकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्थायी जनसुविधाओं पर भी जोर दिया गया। बैठक में मेलाधिकारी सोनिका जी, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित , नगर आयुक्त नंदन कुमार , भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा , प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध , मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र , अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती , सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी , एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह , उप मेला अधिकारी आकाश जोशी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे

