ये लापरवाही छीन लेगी मां बनने का सुख Health Care Tips
Uterus का रखें खास ख्याल Health Care Tips
आज-कल ज्यादातर महिलाओं को बच्चेदानी (Uterus) से जुड़ी समस्या पैदा हो रही है जिसके चलते उनका बच्चेदानी खिसक जाता है। अगर बात करें बच्चेदानी की तो बच्चेदानी हर महिला का प्रजनन अंग होता है। शिशु के जन्म होने से लेकर उसके पोषण देने तक में बच्चेदानी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए बच्चेदानी का ख्याल रखना बेहद जरूरी होती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं ऐसी क्या गलतियों कर देती है जिसके चलते उनका बच्चेदानी खिसकने का डर रहता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चेदानी ब्लैडर और रेक्टम के बीच में होती है। इसलिए बच्चेदानी बाहर की ओर खिसकने पर सबसे ज्यादा परेशानी भी इन्हीं दोनों को होती है और आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां दस्तक दे देती है। अक्सर डॉक्टर्स बच्चेदानी का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही कई समस्याओं को बढ़ा सकती है। जिसके चलते बच्चेदानी में इंफेक्शन, सूजन, सिस्ट और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है।
बच्चेदानी खिसकने से क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चेदानी बाहर खिसकने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कब्ज, पेशाब करने में दिक्कत, हंसने, खांसने और कूदते समय यूरीन निकलना, वजाइना के पास भारीपन, नीचे बैठने में दिक्कत होना और अक्सर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बच्चेदानी बाहर खिसकने का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चेदानी खिसकने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर कमजोर होना, उम्र बढ़ना, बच्चे पैदा करना और मेनोपॉज आदि शामिल है। बता दें जैसे-जैसे आपकी उम्र में बढ़ोत्ती होती है वैसे-वैसे शरीर का निचला हिस्सा कमजोर होने लगता है। पेल्विक वाले एरिया, पैर, पीठ की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण बच्चेदानी बाहर की ओर खिसकने लगती है।
महिलाओं को कई तरह की पर्सनल हेल्थ प्रॉब्लम से गुजरना पड़ता है, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं इस पर बात करने से हिचकती हैं या फिर ध्यान नहीं देती हैं. किसी भी महिला के मां बनने के लिए यूट्रस यानी बच्चेदानी सबसे महत्वपूर्ण अंग है. कुछ वजहों से कई बार महिलाओं की बच्चेदानी में इंफेक्शन हो जाता है और अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी की वजह भी बन सकता है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसे अजेंद्र अजय https://shininguttarakhandnews.com/kedarnath-vivad/