Hemkund sahib Yatra SOP हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए बनेगी SOP

Hemkund sahib Yatra SOP कर्णप्रयाग और नगरासू में निहंगों से विवाद के मामले के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब यात्रा संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा, यात्रा पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए सख्ती भी करनी पड़ी तो निकट भविष्य में करेंगे और एसओपी भी बनाएंगे।बृहस्पतिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, निहंगों के विवाद का एक प्रकरण हुआ था। उसके बाद वार्ता हुई। इस मामले में कानून ने अपना काम किया है। सभी पक्षों से सबसे बात हो गई और सबको बता भी दिया गया है।

निहंगों से विवाद के बाद फैसला Hemkund sahib Yatra SOP

कानून कोई भी हाथ में लेगा तो कानून से बढ़कर कोई नहीं है। इस समय प्रदेश में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा चल रही है। देश दुनिया से तीर्थयात्री यात्रा पर आ रहे हैं। यात्रा पर कोई प्रभाव न पड़े, उसके लिए कही पर हमको सख्ती करनी पड़े तो निकट भविष्य में करेंगे। यात्रा के लिए एसओपी भी बनाएंगे।

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य

चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। अब तक हेमकुंड यात्रा के लिए 2.05 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 1.42 से ज्यादा श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।

SOP से जुड़े मुख्य बिंदु:
  • उद्देश्य: यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। 
  • सख्ती: यदि कहीं सख्ती करने की आवश्यकता पड़ी, तो सरकार भविष्य में कदम उठाएगी ताकि यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे। 
  • पिछला आंकड़ा: यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और अब तक 2.05 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। 
इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुरक्षा और जानवरों (खच्चरों/घोड़ों) के कल्याण के लिए पहले से ही एक नई SOP लागू है।