Honey Trap : हसीना नहीं विषकन्या है पाकिस्तानी लड़की , 40 Indian विष कन्या के जाल में

Honey Trap अब एक खबर सतर्क और होशियार रहने से जुडी है। हुस्न और रोमांस की मीठी जलेबीदार बातों से भारतीय अधिकारीयों को पाकिस्तान की हसीना रीया शर्मा (छदम नाम) ने जहरीली नागिन बन डस रही है। इस एक युवती ने राजस्थान सहित भारतीय खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है।

Honey Trap : हसीना नहीं विषकन्या है

  • इंटेलिजेंस के मुताबिक, पाकिस्तान निवासी युवती भारतीयों से रीया शर्मा उर्फ पायल शर्मा उर्फ हर्लीन कौर उर्फ पूजा राजपूत आदि छद्म नाम से संपर्क करती है। राजस्थान के 10 लोग और देशभर में करीब 40 लोग इस विष कन्या के संपर्क में हैं। राजस्थान इंटेलिजेंस ने रीया शर्मा के हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सेना की जानकारी देने वाले भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रदीप कुमार को रविवार को न्यायालय पेश किया, जहां से चार दिन के रिमांड पर इंटेलिजेंस को सौंपा गया है।

Honey Trap प्रदीप के साथी जवानों से किया संपर्क

honey trap file pic
honey trap file pic
  • Honey Trap पाकिस्तानी विष कन्या ने प्रदीप के तीन चार साथी जवानों से संपर्क किया। लेकिन अभी तक की जांच में इन जवानों द्वारा विष कन्या को भारतीय सेना संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाना सामने आया है। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि पाकिस्तानी युवती ने पहली बार वाट्सएप कॉल किया, फिर वीडियो कॉल करने लगी। रीया ने खुद को ब्राह्मण बताया और शादी करने का वादा किया। रातभर उससे मीठी-मीठी बातें करती। उसने कहा कि बेंगलूरु में एमएनएस में पदस्थापित हुआ है। ऑफिस में लगाया है। वह ऑफिस में पेपर ड्राफ्ट करना नहीं जानती है। आरोपी प्रदीप के यूनिट में आने वाले पेपर वाट्सऐप पर भेज दे, ताकि वह उन्हें देखकर ड्राफ्ट कर लेगी। इस पर आरोपी सेना संबंधित बड़ी संख्या में पेपर पाकिस्तानी सेना की (एजेंट) रीया को भेज दिए। प्रदीप फील्ड में रहता, तब वीडियो कॉल कर सेना संबंधित सामरिक क्षेत्र की रिकॉर्डिंग बनाती।
honey trap file pic
honey trap file pic

Honey Trap आगाह किया, वन-वे होती है वायस कॉल

  • Honey Trap राजस्थान इंटेलिजेंस ने कहा कि इंटरनेट के जरिए की गई वायस कॉल वन-वे होती है। हनीट्रैप के शिकार व्यक्ति को पाकिस्तान सेना की एजेंट वायस कॉल करती हैं, लेकिन भारतीय सेना का जवान या फिर नागरिक पाकिस्तान सेना की एजेंट युवती को वायस कॉल लगाना चाहेगा तो नहीं लगेगा। वहीं राजस्थान के लोगों से पाकिस्तान विष कन्या ने गेटवे के मार्फत स्फूकिंग कॉल किए थे।
Honey Trap
Honey Trap

Honey Trap सेना और रिसर्च के नाम पर फंसाती

  • Honey Trap  इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सेना की महिला एजेंट (विष कन्या) भारतीयों को सेना में नौकरी करने या फिर रिसर्च करने के नाम पर फोन पर फंसाती है। पाकिस्तानी युवती की फोटो जवानों को दिखाने के लिए सेना को दिए हैं। सीमा क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले और स्थानीय लोगों को भी फोटो दिखाकर उससे बचने की नसीहत दी जा रही है। -एस. सेंगाथिर, एडीजी इंटेलिजेंस, राजस्थान पुलिस
Honey Trap : हसीना नहीं विषकन्या है
Honey Trap : हसीना नहीं विषकन्या है
  • Honey Trap इस खबर का मकसद पाठकों के साथ साथ उन लोगों को भी जागरूक करना है जो अनजाने में किसी जालसाज महिला से ऑनलाइन दोस्ती के लिए वो सब कुछ करने से गुरेज़ नहीं करते है जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि देश और समाज के लिए बेहद संवेदनशील हो जाता है।

पढ़िए रोचक खबर – कलियुग में फसी सीता https://shininguttarakhandnews.com/dipika-chikhlia-viral-22-photo/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.