Honey Trap Lingayat कर्नाटक में 24 अक्टूबर को आत्महत्या करने वाले लिंगायत संत बसवलिंगेश्वर स्वामी के मामले में पुलिस ने बताया है कि 21 साल की इंजीनियरिंग की स्टूडेंट ने उनके साथ दोस्ती की और उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया. बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया… मगदी के केम्पुपुरा स्थित मठ के प्रमुख 24 अक्टूबर को मठ के परिसर में पूजा घर की खिड़की की जाली से लटके मिले थे. इस मठ का 400 से अधिक वर्षों का इतिहास है. मठ के प्रमुख ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्हें उनके पद से हटाने की कुछ लोग कोशिश कर रहे थे.
Honey Trap Lingayat गिरफ्तार महिला इंजीनियरिंग की स्टूडेंट

- Honey Trap Lingayat पुलिस ने कहा कि उन्हें महंत के कथित सुसाइड नोट के कुछ पन्ने मिले जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उन्हें परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके कुछ निजी वीडियो वायरल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, उसने तीन वीडियो जब्त किए हैं. रामनगर के पुलिस अधीक्षक के. संतोष बाबू ने कहा, बंदे मठ के महंत की आत्महत्या मामले की जांच के दौरान, यह बात सामने आयी कि 21 वर्षीय नीलाम्बिके उर्फ चंदू ने वीडियो बनाया था.”

- Honey Trap Lingayat उन्होंने बताया कि, “वह दोड्डाबल्लापुरा में इंजीनियरिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है. इसके अलावा, कन्नूर मठ के मृत्युंजय स्वामीजी और एक वकील महादेवैया भी शामिल है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों ने एक वीडियो की योजना बनाई थी क्योंकि उनका बंदे मठ के महंत के साथ किसी तरह की नाराजगी थी. उन्होंने कहा कि इसलिए, उन्होंने उन्हें बेनकाब करने का इरादा किया और वीडियो की सीडी बनायी और उसे कई लोगों को भेज दिया.

- Honey Trap Lingayat कर्नाटक में लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामीजी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था. अब पुलिस ने कहा है कि 21 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने बसवलिंग स्वामी से दोस्ती की और फिर अप्रैल के महीने में उनके अंतरंग वीडियो कॉल रिकॉर्ड किए. इसके बाद महिला और कन्नूर मठ के एक नेता मृत्युंजय स्वामी ने उन कॉल रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल बसवलिंग स्वामी को ब्लैकमेल करने के लिए किया.

Honey Trap Lingayat हनी ट्रैप में फंसे लिंगायत संत
- Honey Trap Lingayat आत्महत्या के बाद मौत की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के फोन कॉल की जांच की और लगभग 25 लोगों से पूछताछ की. मृत्युंजय स्वामी के कहने पर महिला ने कथित तौर पर बसवलिंग स्वामी को हनी ट्रैप में फंसा लिया. इसके बाद दोनों ने उनको ब्लैकमेल किया और उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव डाला. बसवलिंग स्वामी उन्हें ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही बड़ी राशि का भुगतान कर चुके थे. ब्लैकमेलिंग से ही परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने को मजबूर होना पड़ा…

