Horrible Love Story प्रेम करने वाले साथ जीने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिसमें प्रेमी जोड़ों को जब साथ जीने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने साथ में मौत को गले लगा लिया लेकिन बस्ती जिले में एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। जहां प्रेमिका ही युवक के जान की दुश्मन बन गई। प्रेमिका ने युवक को खुद जान न देने की स्थिति में पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। मजबूर युवक ने फेसबुक पर अपनी पूरी प्रेम कहानी पोस्ट करने के बाद आत्मत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Horrible Love Story प्रेमिका ही युवक के जान की दुश्मन बन गई

- Horrible Love Story बताते हैं कि बस्ती जिले के रहने वाले सुनील को दूसरे समुदाय की युवती ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक उससे बेइन्तेहा प्रेम करने लगा। उसने युवती के साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया लेकिन युवती की मंशा कुछ और ही थी। उसने युवक के उत्पीड़न के लिए प्रेम का जाल फेंका था जिसमें वह फंसता चला गया। इस प्रेम कहानी का अंत युवक की आत्महत्या के साथ हुआ है।

- Horrible Love Story आत्महत्या से पहले सुनील ने फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि उसका संबंध दूसरे संप्रदाय की युवती से था। युवती उसका 10 वर्ष से आर्थिक शोषण कर रही थी। हद तो तब हो गई जब वो नोएडा के एक युवक से मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया और धमकी देने लगी। वह कहती है उसे जीने का कोई हक नहीं है। यदि वह खुद नहीं मरा तो उसे और उसके घर वालों को वो मार देगी। युवक ने लिखा है कि उसे पता है कि उसके घर वालों को डरा धमका कर इस मामले को दबा दिया जाएगा।

- Horrible Love Story सुनील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस तथा हर हिंदू संगठनों से इंसाफ मांगा है। उसने युवती को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई लड़की ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सके। आरोप लगाया कि युवती उसे महीने भर से प्रताड़ित कर रही थी। तीन सितंबर को वह उसके कमरे पर आई थी। वहां भी युवती ने उसे जहर देकर व गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। कहा कि तुम्हें जीने का कोई हक नहीं है। तू मर जा नहीं तो 20 सितंबर के पहले तुमको व तुम्हारे परिवार को मार दुंगी।

- Horrible Love Story अगर किसी तरह तुम बच गए तो उत्पीड़न का केस दर्ज करा कर पूरे जीवन जेल में सड़ा दुंगी। युवक द्वारा फेसबुक पर किया गया यह पोस्ट पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि फेसबुक और युवक के मोबाइल नंबर की काल डिटेल की जांच कराई जा रही है। मामला गंभीर हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Must Read This – मौत की शॉपिंग , कब्र और कफ़न का मेला https://shininguttarakhandnews.com/death-festival-shukatsu-festival/

