Death Festival दुनिया में आने वाले हर इंसान को एक ना एक दिन वापस जरूर जाना होता है। शिशु अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक का सफर मृत्यु पर जाकर खत्म होता है। आप कहेंगे कि ये सब हमें क्यों बताया जा रहा है? आपको ऐसा कहना लाजमी भी है। दरअसल मौत के बारे में लोग आमतौर पर बात करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि जापान के लोगों का इस बारे में एक अलग नजरिया है। जी हां, यहां के लोग अपनी ही मौत के लिए कफन खरीदते हैं।
Death Festival इस देश में की जाती है मौत की तैयारी

- Death Festival मौत की तैयारी का मतलब अपने ही अंतिम संस्कार के लिए सामान खरीदने से है। ऐसा जापान में आयोजित होने वाले एक फेस्टिवल के दौरान किया जाता है। इस फेस्टिवल का नाम शुकात्सु फेस्टा है। हर साल आयोजित होता है फेस्ट , टोक्यो में हर साल शुकात्सु महोत्सव नाम से एक फेस्ट आयोजित होता है जिसमें मौत की तैयारी की जाती है। जपानी में ‘शुकात्सु’ शब्द का अर्थ अपने अंत की तैयारी करना होता है। यह फेस्ट दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता है।

Death Festival क्या है फेस्टिवल का उद्देश्य
- Death Festival शुकात्सु फेस्टा का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि मृत्यु के बाद क्या होता है और उनके गुजर जाने के बाद जो लोग रह जाते हैं उनका क्या होता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि मृत्यु के बाद कफिन को कैसे तैयार किया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान मौजूद लोग ताबूत में लेटकर फोटो खिंचवाते हैं।शुकात्सु फेस्टा के बारे में सुनकर हमारे मन में कुछ नकारात्मक विचार आते हैं लेकिन इस फेस्टिवल का मकसद लोगों के मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार लाना नहीं होता है। यही कारण है कि हर उम्र के लोग इस फेस्टिवल में भाग लेते हैं।
खबर में पढ़ें – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का एमएमएस कांड –https://shininguttarakhandnews.com/cu-mms-kand-latest-video/

