Houses Wheat Garlic Price अकसर ऐसा देखा जाता है कि घरों को खरीदने के लिए लोग जीवन भर की जमा पूंजी लगा देते हैं। लेकिन यह चौंकाने वाली बात होगी कि तरबूज और लहसुन जैसी चीजों के बदले घर मिल जाए। यह इन दिनों चीन में हो रहा है। इसका कारण यह है कि चीन के बाजारों में गहरी मंदी छाई हुई है।
Houses Wheat Garlic Price : तरबूज और लहसुन के बदले प्यारा घर

- Houses Wheat Garlic Price जिसका असर वहां के हर व्यापारिक क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। यहां के रियल एस्टेट कारोबार पर मंदी का भयानक असर हुआ है। इसी कड़ी में प्रॉपर्टी डीलर अब ऐसा ही कुछ कर रहे हैं दरअसल, चीन में मंदी का असर दिख रहा है और इसी वजह से चीनी रियल एस्टेट डेवलपर्स पेमेंट के बदले तरबूज ले रहे हैं।

- Houses Wheat Garlic Price इसके अलावा अन्य कृषि उत्पादों को भी भुगतान के तौर पर स्वीकार किया जा रहा है। चीन के तीसरे और चौथे लेवल के शहरों में रियल एस्टेट डेवलपर्स ने हाल ही में विभिन्न प्रचार अभियान शुरू किए हैं। जिनमें घर खरीदारों को गेहूं और लहसुन के साथ अपने डाउन पेमेंट का हिस्सा भुगतान करने की छूट दी जा रही है।

- Houses Wheat Garlic Price न्यूज एजेंसी एफपीआई के मुताबिक चीन में घरों की बिक्री का ग्राफ लगातार 11 महीनों तक घटा है। यदि इस साल मई के आंकड़ों की तुलना बीते साल मई 2021 से करें तो इसमें 31.5 प्रतिशत की कमी आई है। चीन में हाउसिंग मार्केट बीते कुछ वर्ष में लगातार गिर रहा है। अर्थव्यवस्था में मंदी आर्थिक संकट और परियोजना पर निर्माण शुरू होने से पहले सिक्योरिटी जमा कराने जैसे फैसले इसके पीछे मुख्य कारण है।

- Houses Wheat Garlic Price पूर्वी शहर नानजिंग में एक रियल एस्टेट डेवलपर ने कहा कि वह स्थानीय किसानों से घर के डाउन पेमेंट के रूप में 100,000 युआन तक के तरबूज को स्वीकार करेगा। इसके अलावा होम बिल्डर सेंट्रल चाइना मैनेजमेंट ने मई के अंत में सोशल मीडिया पर एक एड जारी किया था

- जिसमें बताया गया कि लहसुन के नए सीजन के अवसर पर कंपनी किसानों को क्यूई काउंटी में घर खरीदने पर शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत किसान घर की कीमत के बराबर लहसुन देकर अपनी प्रॉपर्टी की बुकिंग कर सकते हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी प्रचार पोस्टर हटाने के लिए कहा गया है। अब हमें प्रचार के लिए अन्यअभियानों को तैयार करने के लिए कहा गया है।
खबर पढ़ें – १२ किलो सोने का सिक्का खोजेगी सीबीआई https://shininguttarakhandnews.com/cbi-search-gold-coin/

