Families in India क्या आप जानते हैं भारत में कितने परिवार हैं ?

Families in India क्या आप जानते हैं कि जब तक आप इस खबर का पहला पैराग्राफ पढ़ना पूरा करेंगे, तब तक इस धरती पर लगभग 50 से अधिक नए नन्हे मेहमान कदम रख चुके होंगे? जी हां, हमारी धरती पर इंसानों की संख्या जिस तीव्र गति से बढ़ रही है, वह चकित करने वाली है. संयुक्त राष्ट्र (UN), पियू रिसर्च (Pew Research) और विभिन्न वैश्विक जनसांख्यिकीय डेटा मापदंडों (Population Parameters) के ताजा अनुमानों के आधार पर तैयार की गई यह स्‍पेशल रिपोर्ट इंसानी आबादी की एक मुकम्मल तस्वीर पेश करती है.भारत में आधिकारिक जनगणना (2011 के आंकड़ों) के अनुसार कुल 24.88 करोड़ (248.8 मिलियन) परिवार या घर हैं। हालिया वैश्विक और आर्थिक अनुमानों (जैसे 2021-2025 के डेटा) के अनुसार यह संख्या बढ़कर लगभग 29 से 30 करोड़ परिवारों तक पहुँच गई है

पॉपुलेशन वॉच: हमारी दुनिया और उसमें भारत की आबादी Families in India

830 करोड़: पूरी दुनिया की कुल आबादी अब इतनी हो चुकी है.
147 करोड़: दुनिया में सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश भारत है.
17.7%: दुनिया की कुल आबादी में अकेले भारत की हिस्सेदारी है.
35,000 लोग: भारत में रोजाना इतनी आबादी का इजाफा हो रहा है.
24 लोग: भारत में हर एक मिनट में इतने बच्चे बढ़ जाते हैं.
1.27 करोड़: भारत में हर एक साल में इतनी आबादी बढ़ जाती है.

भारत अपनी विशाल जनसंख्या को एक बेहतरीन संसाधन और दुनिया की सबसे बड़ी व्यवस्था के रूप में संचालित कर रहा है , 35 करोड़ परिवारों का देश: भारत में कुल 35 करोड़ परिवार रहते हैं, इतने परिवार दुनिया के और किसी भी देश में मौजूद नहीं हैं , 1,64,999 डाकघर: भारत के पास 1,64,999 डाकघरों के साथ दुनिया का सबसे व्यापक और सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है.99 करोड़ से ज्‍यादा वोटर्स: भारत में 99 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र बनाते हैं.30 करोड़ छात्र और 1 करोड़ शिक्षक: भारत के पास मौजूदा समय में 30 करोड़ छात्रों और 1 करोड़ शिक्षकों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा व्यवस्था है.

2,000 फिल्में हर साल बन रहीं: भारतीय सिनेमा हर साल लगभग 2,000 फिल्मों का निर्माण करता है, जिससे भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है.2.30 करोड़ दैनिक रेल यात्री: भारत में हर रोज करीब 2.30 करोड़ लोग ट्रेनों में सफर करते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे व्यस्त और विशाल रेल नेटवर्क बनाता है.60% वैश्विक टीके: दुनिया में बनने वाले कुल टीकों (Vaccines) का 60% हिस्सा अकेले भारत में तैयार होता है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाएं और वैक्सीन बनाने वाला देश है.