IAS Transfer उत्तराखंड में देर रात एक बार फिर आईएएस अफसरों के महकमों को बदला गया है। जहाँ अनुभवी आईएएस रणवीर सिंह चौहान को वित्त का जिम्मा दिया गया है तो वहीँ आबकारी की जिम्मेदारी आईएएस ब्रजेश कुमार संत और पंचायती राज में नितेश कुमार झा की एंट्री हुई है। तत्काल प्रभाव से तालिका में उल्लिखित भारतीय प्रशासनिक सेवा/भारतीय वन सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती के पदभार / विभाग में से कॉलम-4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए, कॉलम 5 में उल्लिखित पदभार / विभाग प्रदान किया जाता है:-
राज्य सम्पत्ति अभिषेक रुहेला के हवाले IAS Transfer

लालरिन लियना फैनई, IAS-1997
वर्तमान तैनाती – प्रमुख सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी, अध्यक्ष-उत्तराखण्ड परिवहन निगम, आयुक्त-कृषि उत्पादन
निकाला गया – प्रमुख सचिव-आबकारी विभाग
नितेश कुमार झा, IAS-2002
सचिव-शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
निकाला गया – सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग
जोड़ा – सचिव-पंचायती राज विभाग
रविनाथ रमन, IAS-2004
सचिव- राज्यपाल, विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)
निकाला गया – सचिव-विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)
जोड़ा गया – सचिव -परिवहन विभाग, आयुक्त-परिवहन
डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय, IAS-2005
सचिव-लोक निर्माण विभाग, अध्यक्ष-ब्रिज, रोपवेज, टनल एण्ड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (BRIDCUL)
निकाला गया – सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग
5. बृजेश कुमार संत, IAS-2006
सचिव-औद्योगिक विकास (खनन), परिवहन, महानिदेशक-खनन, आयुक्त-परिवहन
निकाला गया – सचिव-परिवहन विभाग, आयुक्त-परिवहन
जोड़ा गया – सचिव-आबकारी विभाग
डॉ0 सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, IAS-2007
सचिव-मा० मुख्यमंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, राजस्व
जोड़ा गया – सचिव-गन्ना विकास एवं चीनी विभाग
ज्योति यादव, आईएएस-2009
जोड़ा गया – सचिव-विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)

युगल किशोर पंत, IAS-2009
सचिव-संस्कृति, सैनिक कल्याण, महानिदेशक-संस्कृति
जोड़ा गया सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग
रणवीर सिंह चौहान, IAS-2009
सचिव-गन्ना विकास एवं चीनी, पेयजल, सचिवालय प्रशासन विभाग
निकाला गया – सचिव-सचिवालय प्रशासन, गन्ना विकास एवं चीनी विभाग
जोड़ा गया सचिव-वित्त विभाग
डॉ0 पराग मधुकर धकाते, IFS
विशेष सचिव-मा० मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज विभाग, अध्यक्ष-अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम
निकाला गया – विशेष सचिव-पंचायती राज विभाग
अभिषेक रूहेला, IAS-2015
अपर सचिव-पर्यटन विभाग, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद, परियोजना निदेशक-यू०यू०एस०डी०ए०, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY
जोड़ा गया – अपर सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग, राज्य सम्पत्ति अधिकारी

