Special Story By : Anita Ashish Tiwari , Uttarakhand –
Hyatt Regency Dehradun उत्तराखंड में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। दुनियाभर में प्रसिद्ध देवभूमि की चार धाम यात्रा का आगाज भी चंद दिनों में हो जायेगा। कोरोना काल के बाद पटरी पर लौटती टूरिज़्म इंडस्ट्री को बड़ा फायदा अब ऐसे ब्रांड्स से भी होगा जिनकी अपनी साख है और अत्याधुनिक सुविधाओं से दुनियाभर में अलग पहचान है।


Hyatt Regency Dehradun 263 कमरों की प्रॉपर्टी उत्तराखण्ड में ह्यात का पहला होटल है
- Hyatt Regency Dehradun पहाड़ों की रानी मसूरी से चंद किलोमीटर दूर ओल्ड मसूरी की वादियों में अंतर्राष्ट्रीय होटल ब्रांड हयात ने शुरुआत कर दी है। ह्यात होटल्स कॉर्पोरेशन ने ह्यात रीजेन्सी देहरादून की ओपनिंग की घोषणा की है। 263 कमरों वाला यह होटल उत्तराखण्ड में ह्यात का पहला होटल है जो देश में ब्राण्ड की मौजूदगी को और सशक्त बनाएगा।

- ह्यात रीजेन्सी ब्राण्ड के तहत उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए होटल का डिज़ाइन तैयार किया गया है, जो छुट्टी मनाने वाले पर्यटकों और कारोबार के सिलसिले में आने वाले आगंतुकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

- तकरीबन 4.25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला Hyatt Regency Dehradun ह्यात रीजेन्सी देहरादून भारत के लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य, मसूरी की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटक गर्मियों में गर्मी से निज़ात पाने और सर्दियों में पहाड़ों की ठंडक का लुत्फ़ उठाने के लिए यहां आते हैं। मालसी जंगलों और हिमालय की पहाड़ियों से घिरा यह होटल हवाई एवं रेल सेवाओं के माध्यम से देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

- Hyatt Regency Dehradun आस-पास के लोकेशन्स के साथ अच्छी कनेक्टिविटी होने के कारण यह जश्न मनाने के लिए उपयुक्त स्थान है। साथ ही उन यात्रियों के लिए भी बेहतरीन प्रॉपर्टी है जो प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के बीच छुट्टी का आनंद उठाना चाहते हैं और रिलेक्स करना चाहते हैं।

- ‘‘हमें खुशी है कि हम ह्यात के सदस्यों और मेहमानों का स्वागत ह्यात रीजेन्सी देहरादून में करने जा रहे हैं, जो उत्तराखण्ड में ह्यात का पहला होटल है।’’ संजय शर्मा, वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं कंट्री हैड, ह्यात ने कहा। ‘‘ह्यात रीजेन्सी देहरादून न सिर्फ इस क्षेत्र के लिए बल्कि अन्य गंतव्यों के लिए भी पहला ह्यात होटल है, जहां हमारे मेहमान यात्रा करते हैं और Hyatt Regency Dehradun ह्यात की सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटेलिटी का अनुभव पाना चाहते हैं।’’

- Hyatt Regency Dehradun होटल की ओपनिंग पर बात करते हुए हरकरण सिंह, जनरल मैनेजर- ह्यात रीजेन्सी देहरादून ने कहा, ‘‘ह्यात रीजेन्सी देहरादून यात्रियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो प्रकति के खूबसूरत नज़ारों के बीच अपने मेहमानों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। इस होटल में मेहमान जश्न मना सकते हैं, छुट्टी का आनंद ले सकते हैं और आराम से रिलेक्स कर सकते हैं।’’

- Hyatt Regency Dehradun तो अगर आपका बजट हाईफाई है और आप लक्ज़री फेसिलिटी के साथ अपने ट्रेवल को यादगार बनाने का प्लान कर रहे हैं तो देहरादून मसूरी के बीच आपके स्वागत को तैयार है ह्यात रीजेन्सी देहरादून
must read this informative story – https://shininguttarakhandnews.com/midnight-sun-in-norway/

