IAS PCS TRANSFER उत्तराखंड सरकार ने देर शाम आज एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है इसमें जहां 6आईएएस अधिकारियों को उनके दायित्व में फेर बदल तो वही लगभग दो दर्जन PCS अधिकारियों को भी प्रदेश में इधर से उधर भेज दिया है इसमें इस आनंद स्वरूप को आयुक्त खाद्य से हटाकर बंसीलाल राणा को खाद्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो वही प्रकाश चंद्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के पद से हटाकर अब नए दायित्व दिया गया है
आपको दिखाते हैं पूरी लिस्ट IAS PCS TRANSFER

वहीं बात करें IAS गौरी प्रभात की तो उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है और IAS दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत का दायित्व दिया गया है — पीसीएस अधिकारियों के देखिए लिस्ट

पीसीएस अधिकारियों की बात करें तो पीसीएस प्रकाश चंद्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है तो वही शैलेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की नई जिम्मेदारी दी गई है , साथ-साथ लगभग 25 पीसीएस अधिकारियों को उनके दायित्व में फेर बदल किया गया है

