IAS Transfer 7 आईएएस अफसरों का तबादला

IAS Transfer प्रदेश में लम्बे समय से अफसरों के तबादले की खबरें सचिवालय के गलियारों में तैर रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि बड़े पैमाने पर आईएएस पीसीएस अफसरों के महकमों और जिलों में फेरबदल होगा लेकिन फिलहाल कुछ नाम ही सामने आये हैं जिन्हे ट्रांसफर किये गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए साल से पहले प्रदेश में एक बार फिर तबादला का दरवाजा खोल दिया है। योगी सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।

 

IAS Transfer
जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी ———— IAS Transfer

प्रत्यूष पांडेय – विशेष सचिव समन्वय विभाग
राजेश कुमार सिंह – सीडीओ देवरिया
अंकुर कौशिक – सीईओ यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास
विनय कुमार सिंह – सीडीओ सुलतानपुर
श्याम बहादुर सिंह – विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन
लक्ष्मी एन – उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण
विधान जायसवाल – सीडीओ कानपुर देहात

अचानक हुए इन तबादलों को सरकार की प्रशासनिक सख्ती और कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एक और लिस्ट बाहर आ सकती है जिसमें कुछ बड़े और सीनियर नाम शामिल हो सकते हैं।