Ideal IAS Uttarakhand : उत्तराखंड के धाकड़  IAS पैदल निभा रहे ड्यूटी , Kedarnath 2023

 

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट –

Ideal IAS Uttarakhand पथरीला रास्ता , ऊँची नीची घाटियों में खतरनाक पगडंडियां , खच्चर और ग्रामीणों की चहलकदमी और इनके साथ चलते हुए प्रदेश के भारी भरकम अफसर की पैनी नज़र …. आँखों पर काला चश्मा और हाँथ में एक लकड़ी का डंडा लिए वो अधिकारीयों को यहाँ वहां निर्देश दे रहे थे। ये कोई और नहीं टीम धामी के सबसे शार्प रिजल्ट ओरिएंटेड IAS डॉ आर. राजेश कुमार थे जो पैदल ट्रैकिंग करते हुए केदारनाथ वैली के रास्तों पर हेल्थ सर्विस की रियलिटी चेक करने पहुंचे थे। 

Ideal IAS Uttarakhand  विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का हुआ आगाज़

Ideal IAS Uttarakhand
Ideal IAS Uttarakhand

Ideal IAS Uttarakhand आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज  हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के वादे को साकार करने की कमान सीधे स्वास्थ्य सचिव ने सम्हाली है जिसका नज़ारा इन वीडियो में आप देख सकते हैं।  

Ideal IAS Uttarakhand ये दावा हम इस लिए कर रहे हैं क्योंकि इस बार जो कमान है वो बेहद संवेदनशील और ग्राउंड जीरो पर नज़र आने वाले धाकड़ आईएएस डॉ आर. राजेश कुमार के हाथों में जो है। जिलाधिकारी की कुर्सी रही हो या स्वास्थ्य सेवाओं की ज़िम्मेदारी , लोगों ने हमेशा इस अनुभवी अफसर को जनता के बीच कभी बस में सफर करते , कभी बस अड्डे पर तो कभी अस्पतालों में मील जांचते देखा और पाया है। ऐसे में जब हांथों में लकड़ी लिए और आँखों पर काला चश्मा लगाए धामी सरकार के भरोसेमंद ब्यूरोक्रेट पैदल पथरीले रास्तों पर निकल पड़े तो लोगों को लगा कि इस बार उन्हें हेल्थ सर्विस में बेहतरीन सुविधाएं मिलना सुनिश्चित है। 

Ideal IAS Uttarakhand
Ideal IAS Uttarakhand

Ideal IAS Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को यात्रा से सम्बंधित जरूरी निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखा व महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।

Ideal IAS Uttarakhand स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर इस बार सरकार का विशेष फोकस है। यहां हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गयी है। चारों धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 130 डॉक्टरों की तैनाती की गयी है। इसमें डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं उपलब्ध होंगी। इस बार यहां प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग डिवाइस होगा। इस डिवाइस से 28 तरह  के रोगों की टेस्टिंग हो सकेगी। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

शादीशुदा 1 बार कुंवारे 4 बार तुरन्त पढ़े ये खबर https://shininguttarakhandnews.com/benefits-of-marriage/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

82 thoughts on “Ideal IAS Uttarakhand : उत्तराखंड के धाकड़  IAS पैदल निभा रहे ड्यूटी , Kedarnath 2023

  1. Howdy! I know this is kind of off topic but I was wondering if
    you knew where I could get a captcha plugin for
    my comment form? I’m using the same blog platform as yours and I’m having difficulty finding one?
    Thanks a lot!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje рядом, можете посмотреть на сайте: срочный ремонт холодильников gorenje
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. This is a question which is forthcoming to my callousness… Numberless thanks! Quite where can I find the acquaintance details for questions?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *