India population 2023 भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट UN Population Report में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है. एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है. यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है.
India population 2023 भारत की आबादी सबसे ज्यादा – UN

- India population 2023 इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है. यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है. ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है. हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है. शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है. हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं.

India population 2023 भारत में सबसे ज्यादा युवा आबादी
India population 2023 इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है. इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं. 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है. लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है. यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है. चीन में हालाल खराब हो गए हैं. यहां पर 20 करोड़ लोग तो 65 साल से अधिक है.
खूबसूरत कुमायूं का अद्भुत इतिहास ? https://shininguttarakhandnews.com/history-of-kumaun/

