Uttarakhand CM मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवेदनशील किरदार फिर एक बार सामने आया , फिर एक बार किसी अभिभावक और जिम्मेदार मुखिया की तरह उन्होंने उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली।
जीवन को फिर से सामान्य बनाना है Uttarakhand CM

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड में हुए नुकसान का विस्तृत एवं वास्तविक आकलन किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ उनकी जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य जरूरी विकास कार्य भी किए जाएंगे, लेकिन वर्तमान में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सर्दी का मौसम होने तथा क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ ही वहां सुरक्षित रखा गया छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है. ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आगामी छह माह के राशन की समुचित व्यवस्था की जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित परिवारों की अन्य दैनिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए.

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ ज़मीन पर बैठकर उनका दुखदर्द सुना और तसल्ली दी उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से हर परिवार को गहरी पीड़ा पहुंची है। अपने घरों को इस तरह उजड़ते देखना कितना कष्टदायक है, इसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

साथ ही अधिकारियों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।हमारा प्रयास है कि अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को शीघ्र राहत मिले, उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाने में हरसंभव सहयोग मिले। यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं है, बल्कि उन परिवारों के जीवन में फिर से विश्वास और उम्मीद जगाने का संकल्प है। दुःख की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं।

