Indian Werid Temple : इस मंदिर में होता है पालतू कुत्तों का नामकरण 1 Amazing Truth

Indian Werid Temple भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जिनके बारे में जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि लोगों में आखिर कैसी-कैसी मान्यताएं हैं. भारत के दक्षिण प्रान्तों में अगर एक्सप्लोर किया जाए तो कई ऐसी मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं जिसके बारे में हर किसी को नहीं जानकारी है. चलिए आज हम आपको केरल के एक अनोखे स्थान पर ले चलते हैं जहां की प्रथा के बारे में जानकर आप भी थोड़े हैरान रह जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कन्नूर जिले में एक ऐसा मंदिर हैं जहां पर लोग अपने कुत्तों को लेकर आते हैं और उसका नामकरण करते हैं. इस बारे में जानकर हजारों लोग सोच में पड़ गए, लेकिन यह प्रथा बिल्कुल सही है.


Indian Werid Temple    भारत के इस राज्य में मौजूद है मुथप्पन मंदिर

Indian Werid Temple
Indian Werid Temple

  Indian Werid Temple कन्नूर के ताली परम्बा से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर वलापट्टनम नदी है, जिसके किनारे पर एक मंदिर है. यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मंदिर का नाम मुथप्पन मंदिर (Muthappan Temple) हैं. ऐसा कहा जाता है कि यहां पर लोग दूर-दराज इलाके से अपने पालतू कुत्तों को लेकर आते हैं और फिर यहां पर नामकरण किया जाता है. जानकारी के मुताबिक, यहां तिरुवप्पन वेल्लट्टम परंपरा के दौरान कुत्तों को नामकरण होता है. इस बारे में अधिक जानकारी यहां के मंदिर प्रशासन के एक अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि यहां पर कुत्तों के नामकरण समारोह आयोजित होता है. इसके लिए न तो कोई फीस लगती है और न ही रसीद की जरूरत पड़ती है.

Indian Werid Temple
Indian Werid Temple

  Indian Werid Temple    यहां पर होता है पालतू कुत्तों का नामकरण

Indian Werid Temple तिरुवप्पन वेल्लट्टम परंपरा के वक्त कोई भी इस मंदिर में अपने पालतू कुत्ते को ला सकता है और यहां पर उनका आशीर्वाद ग्रहण कर सकता है. स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को काफी भीड़ देखने को मिलती है. यहां के पुजारी मुथप्पन थेय्यम कहलाते हैं और नामकरण के दौरान वह कुत्ते के कान में कुछ फुसफुसाते हैं और फिर आखिर में उसे प्रसाद खिलाते हैं. ऐसा करने के बाद तेय्यम पालतू जानवर को उनके मालिक को सौंप देते हैं.

Indian Werid Temple    श्रद्धालु चढ़ाते हैं ताड़ी और भुनी हुई मछली

Indian Werid Temple
Indian Werid Temple

  Indian Werid Temple आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुथप्पन गरीबों और मेहनतकश जनता के भगवान माने जाते हैं. भगवान मुथप्पन को ताड़ी और भुनी हुई मछली चढ़ाई जाती है. लोग उन्हें इसी का भोग लगाते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि कुत्तों को मुथप्पन का साथी माना जाता है. यही वजह है कि इस मंदिर में कुत्ते भी पूजनीय हैं. स्थानीय लोग भगवान मुथप्पन को धर्मनिरपेक्ष देवता मानते हैं.

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.