Instagram Reels रील बनाने से पति ने रोका, नहीं मानी तो………

Instagram Reels  एक हैरान कर देने वाली घटना ने सोशल मीडिया की बढ़ती लत और उसके रिश्तों पर पड़ने वाले असर को लेकर नई बहस छेड़ दी है. उत्तराखंड के हर की पौड़ी पर एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी की तस्वीर से उसका अंतिम संस्कार और पिंडदान कर डाला. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे टूटते रिश्ते का दर्द बता रहा है तो कोई धार्मिक परंपराओं का अपमान मान रहा है.

रील्स से परेशान पति ने पत्नी का पिंडदान किया

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पति गंगा नदी के बीच खड़ा है और उसके हाथ में उसकी पत्नी की फूलों से सजी तस्वीर है. वह बेहद गुस्से में नजर आता है और कैमरे के सामने यह कहता सुनाई देता है कि उसके लिए उसकी पत्नी अब मर चुकी है. इसके बाद वो हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिंडदान की प्रक्रिया करता है, जो आमतौर पर किसी मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए की जाती है. इतना ही नहीं, उसने पत्नी की तस्वीर पर थूकते हुए उसे नदी में प्रवाहित भी कर दिया. इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है क्योंकि किसी जीवित व्यक्ति के लिए इस तरह का अनुष्ठान करना गलत है.\

बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से लंबे समय से परेशान था. उसका आरोप है कि पत्नी लगातार इंस्टाग्राम पर भड़काऊ और विवादित रील्स बनाती थी. उसने कई बार पत्नी को समझाने और ऐसा कंटेंट बनाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी बातों का कोई असर नहीं हुआ. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से और नाराजगी में यह अजीब कदम उठा लिया.

यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे देखा और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आई. एक वर्ग का कहना है कि व्यक्ति मानसिक रूप से टूट चुका था और उसने गुस्से में यह कदम उठाया. उनका मानना है कि सोशल मीडिया की वजह से परिवारों में तनाव बढ़ रहा है और लोग वास्तविक रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं.

साभार लिया गया ये वीडियो हमने सोशल मीडिया से लिया हैhttps://twitter.com/i/status/2053189006750572974

मेरी बात किसी ने नहीं सुनी’

महिला का नाम नेहा अरोड़ा बताया जा रहा है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने उन्हें गलत ठहरा दिया. नेहा के मुताबिक, उनका और उनके पति अमित अरोड़ा का काफी समय से विवाद चल रहा है और दोनों का जल्द ही तलाक होने वाला है.नेहा आगे कहती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू जरूर किया, लेकिन वह किसी भी तरह की अभद्र या गलत वीडियो नहीं बनाती हैं. उनका कहना है कि वायरल वीडियो देखकर लोगों ने सिर्फ एक पक्ष सुना, लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उस महिला पर क्या बीत रही होगी, जिसकी तस्वीर का पिंडदान किया गया.