iPhone एप्पल अपने हर एक प्रोडक्ट जैसे iPhone, iPod, iMac, iPad की शुरुआत में अंग्रेजी के अक्षर i से करता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर i का ही इस्तेमाल क्यों किया गया। इसकी जगह ABCD या फिर किसी और अक्षर को क्यों नहीं लिया गया।Apple के iPhone, iPad, iMac और iPod जैसे प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सभी डिवाइसेज के नाम की शुरुआत ‘i’ अक्षर से ही क्यों होती है? इसके पीछे एक खास वजह छिपी हुई है.महंगे होने के बावजूद iPhone खरीदने की चाहत ज्यादातर लोगों में होती है. इसकी बड़ी वजह Apple के प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि iPhone में मौजूद ‘i’ का असली मतलब क्या है.
Apple ने साल 1998 में अपना पहला iMac लॉन्च किया था. उसी दौरान कंपनी के पूर्व CEO Steve Jobs ने बताया था कि Apple प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले ‘i’ का मतलब क्या है.Steve Jobs के मुताबिक Apple के प्रोडक्ट्स में ‘i’ का पहला अर्थ Internet था. उस दौर में इंटरनेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और Apple अपने कंप्यूटर को सीधे इंटरनेट से जोड़ने की सुविधा के तौर पर पेश कर रहा था.

Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के मुताबिक, “i” के पांच मुख्य अर्थ हैं Internet (इंटरनेट), Individual (व्यक्तिगत), Instruct (सीखाना), Inform (सूचित करना), Inspire (प्रेरित करना). …..जॉब्स ने कहा था कि “iMac सिर्फ इंटरनेट के लिए नहीं बल्कि यह हर व्यक्ति के लिए है जो कुछ सीखना, जानना और दूसरों को प्रेरित करना चाहता है.” यानी यह “i” किसी एक शब्द का नहीं, बल्कि Apple की सोच और विज़न का प्रतीक है। जॉब्स ने कहा था कि “iMac सिर्फ इंटरनेट के लिए नहीं बल्कि यह हर व्यक्ति के लिए है जो कुछ सीखना, जानना और दूसरों को प्रेरित करना चाहता है.” यानी यह “i” किसी एक शब्द का नहीं, बल्कि Apple की सोच और विज़न का प्रतीक है.
Inform का मतलब यूजर्स तक जरूरी जानकारी पहुंचाना है, जबकि Inspire का अर्थ लोगों को कुछ नया और अलग करने के लिए प्रेरित करना है. आज Apple के लिए ‘i’ सिर्फ एक अक्षर नहीं, बल्कि उसकी पूरी ब्रांड पहचान बन चुका है.

