IPL 2022 dates announced: 26 मार्च से IPL 2022 का आगाज़ , रोमांच होगा Schedule

Special Report by : Ashish Tiwari

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। पूरे शेड्यूल के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बीसीसीआई ने ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स स्टार्स की बात मानी है, जिनकी ओर से शनिवार को टूर्नामेंट शुरू करने की बात कही गई थी। पहले कहा जा रहा था IPL 2022 27 मार्च से खेला जाएगा। यह खबर क्रिकबज ने अपने सूत्रों के हवाले से बताई है, हालांकि अबतक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 IPL 2022 बीसीसीआई ने ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स स्टार्स की बात मानी

इस बार IPL 2022और बढ़ेगा आईपीएल का रोमांच
इस बार IPL 2022और बढ़ेगा आईपीएल का रोमांच

IPL 2022 मुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मुकाबले होंगे। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 तो ब्रेब्रोन स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे को 15 मुकाबलों की मेजबानी मिली है। आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने क्रिकबज से खास बातचीत में बताया कि इस बार टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में नहीं होगा।

2022 में फैंस की वापसी
2022 में फैंस की वापसी


IPL 2022 कोरोना महामारी के चलते बीते दो सीजन सख्त नियमों के साथ खेले गए थे। पिछली बार तो भारत में टूर्नामेंट रोककर यूएई शिफ्ट करने तक की नौबत आ गई थी, लेकिन इसबार हालात जुदा है। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक कुल क्षमता का 25 या 50 प्रतिशत हिस्सा फैंस से भरा नजर आ सकता है। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में भी टूर्नामेंट करवाने की बात चल रही थी, लेकिन भारत हमेशा से बीसीसीआई की प्राथमिकता में शामिल था।

8 से 10 हुई टीम
इस बारIPL 2022  दो नई टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम के साथ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में 74 मैच खेले जाएंगे। प्ले-ऑफ के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन पूरी संभावना है कि फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा।

ये खबर भी काम की है ज़रूर पढ़ें – यूक्रेन में फंसे छात्रों पर कांग्रेस की नसीहत https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-congress-on-ukraine/

 
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.