ips ajay singh धामी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद डीजीपी अभिनव कुमार के नेतृत्व में प्रदेश भर में पुलिस सत्यापन अभियान शुरू हो गया है। देहरादून में भी अभियान को तेज़ी से सफल बनाने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने अपबनी टीम उतार दी है। इसके लिए सबसे प्रमुख पलटन बाजार व आस पास के क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये और बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के सत्यापन किये गये।

एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदारों को अपने यहां बिना सत्यापन के बाहरी राज्यो के व्यक्तियों को न रखें और काम पर रखे गए व्यक्तियों के उनके गृह जनपद से पुलिस सत्यापन कराकर प्रस्तुत ज़रूर करें।
अभियान के दौरान 58 संदिग्ध लोगों को पुलिस लायी थाने, किया सत्यापन की कार्यवाही ips ajay singh

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशो पर पुलिस द्वारा लगातार पल्टन बाजार व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये व्यक्तियों तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के काम करने वाले तथा बाजार में संधिक्त रूप से घूम रहे कुल 58 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बेरोजगारों की मांग CM तक ले जायेंगे – धस्माना https://shininguttarakhandnews.com/employment-news-uttarakhand-berozgar-sangh/

