ISKCON Chairman Death इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का आज देहरादून में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नाै बजे देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। कल उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। वृंदावन में समाधि दी जाएगी।
सिनर्जी अस्पताल में ली अंतिम सांस ISKCON Chairman Death

ISKCON Chairman Death गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके फेफड़ों में चोट आई थी। उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर लौट आई है।
आपको बता दें कि गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए।उनका तीन दिन से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। दोपहर 3.30 बजे भक्त दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका पार्थिव शरीर कल वृन्दावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है। 1944 में नई दिल्ली में जन्मे गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज एक प्रतिभाशाली छात्र थे, जिन्हें सोरबोन विश्वविद्यालय (फ्रांस) और मैकगिल विश्वविद्यालय (कनाडा) में अध्ययन के लिए दो छात्रवृत्तियों से सम्मानित किया गया था। वह 1968 में कनाडा में अपने गुरु से मिले और तब से उन्होंने भगवान कृष्ण और सनातन धर्म की शिक्षाओं को दुनिया के साथ साझा करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
अश्लील काण्ड पर ज्योति रौतेला ने माँगा bjp से जवाब https://shininguttarakhandnews.com/jyoti-rautela-prajwal-revanna/