Jubin Nautiyal Injured बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल का गुरुवार एक्सीडेंट हो गया है. दरअसल, खबरें हैं कि वो अपने घर पर ही सीढ़ियों से गिर गए हैं, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से चोट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी गंभीर चोट आई है. इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी गहरी चोट लगी है. घटना के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था…
Jubin Nautiyal Injured कोहनी टूट गई और पसलियों में भी गंभीर चोट

Jubin Nautiyal Injured खबरों की मानें तो इस हादसे के बाद अब जुबिन नौटियाल के दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा. बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है. इस खबर के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है. वहीं, फैंस और परिवार इस खबर से काफी परेशान और निराश हैं. सोशल मीडिया पर भी जुबिन के चाहने वाले लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए पोस्ट कर रहे हैं. बात करें उनके सिंगर के करियर की तो जुबिन म्यूजिक इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में से एक हैं. हाल ही में उनका आखिरी कॉन्सर्ट हुआ था जिसके लिए वो दुबई पहुंचे थे. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दुबई की पब्लिक का उन्हें खूब प्यार और सपोर्ट मिला था.

Jubin Nautiyal Injured जुबिन के ये गाने हो रहे हैं ट्रेंड
- Jubin Nautiyal Injured इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं. जिनमें तू सामने आए, मानिके, बना शराबी शामिल हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं. जिनमें तू सामने आए, मानिके, बना शराबी शामिल हैं. जुबिन नौटियाल का जो भी गाना रिलीज होता है वो लोगों की फेवरेट लिस्ट में जुड़ जाता है. उनके सुपरहिट गानों में, रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे प्लेलिस्ट भी शामिल हैं.

Jubin Nautiyal Injured इंटरनेशनल हिट होते हैं जुबिन के गाने
- Jubin Nautiyal Injured जुबिन के कई गाने तो इंटरनेशनल हिट भी हुए हैं. लोग उनके वीडियो सॉन्ग्स को भी देखना काफी पसंद करते हैं. हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी रिलीज किया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं, जुबिन अपने सूफी और सैड सॉन्ग्स के लिए भी मशहूर हैं. इसके अलावा भी वो ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं, जिसे लोग अक्सर गुनगुनाते रहते हैं…
अस्थियां गंगा में गिरते ही अफसर बन जाती है आत्मा ! https://shininguttarakhandnews.com/garun-puran-death-ashes/


