Jyoti Rautela Almora प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला लोकसभा क्षेत्र अल्मोडा का एक सप्ताह का सघन दौरा करेंगी। उन्होंने कहा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिला कांग्रेस की बैठकें कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जायेंगी। उन्होंने कहा केन्द्र और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सशक्त तरिके से आवाज उठाई जायेगी।
गंगातट से लोकसभा का बिगुल Jyoti Rautela Almora

उन्होंने कहा कि अल्मोडा लोकसभा भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने, मणीपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया जो देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था, अन्निवीर, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, दलितों के साथ हो रहे अत्याचार, जैसे अहम मुंद्दों को अपने भ्रमण के दौरान प्रमुखता के साथ उठाया जायेगा। उन्होंने कहा केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं को न्याय नही दिला पा रही है। उन्होंने कहा राज्य में भर्ती घोटाला जिसमें भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं। उत्तराखण्ड की बेरी अंकिता भण्डारी काण्ड में वीआईपी का नाम अभीतक उजागर नही हो पाया, सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ रहा है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कब तक देश व राज्य की जनता इनके जुल्मों को सहती रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहॉ-तहॉ परेशान किया जा रहा है जिसे वर्दास्त नही किया जायेगा। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी। ज्योति रौतेला ने कहा कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने एक और कारनाम किया है जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि नई आबकारी नीति के तहत घर में बार खोलने के लिए लाईसेंस दिया जायेगा। सरकार का यह निर्णय देवभूमि को कलंकित करने वाला है। महिला कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है और इस निर्णय के खिलाफ महिला कांग्रेस आन्दोलन करेगी।
धामी के समझौता से युवाओं की होगी बल्लेबल्ले https://shininguttarakhandnews.com/employment-mou/