Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Jyoti Rautela Congress सरकार सो रही है और जनता रो रही है , घर के चूल्हे को मंहगाई की बारिश ने ठंडा कर दिया है और डबल इंजन की भाजपा सरकार दिल्ली से देहरादून तक आँखे बंद कर तमाशा देख रही है। लेकिन हम अब महिलाएं सड़कों पर उतर चुकी हैं और एक मजबूत विपक्ष की आवाज़ बनकर इस बेजान सरकार के जागने तक हल्लाबोल करते रहेंगे।
Jyoti Rautela Congress : महंगाई पर ऐसा प्रदर्शन देखा नहीं होगा

- Jyoti Rautela Congress ये ज़ोरदार बयान ज़ारी किया है प्रदेश महिला कांग्रेस की तेज़तर्रार अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने , जिनके नेतृत्व में आज शुक्रवार को देहरादून की सबसे व्यस्त सड़क पर सैकड़ों महिला नेत्रियों ने हांथों में शंख , थाली और सर पर फलों और सब्जियों की टोकरी लेकर भाजपा की धामी सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हल्लाबोल किया है। घंटाघर से गाँधी पार्क तक निकले इस अनोखे विरोध प्रदर्शन और आक्रोश से भरी रैली में जहाँ दिलचस्प व्यंग करते नज़ारे दिखाई दिए तो वहीँ महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने ज़ोरदार नारेबाजी कर अपनी ताकत का एहसास कराया है।

- Jyoti Rautela Congress उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद रिक्शे पर रखी स्कूटी पर हांथों में तख्ती और सर पर पार्टी का झंडा लगाकर मंहगाई के बढ़ते प्रकोप का असर दिखाई नज़र आई है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार अपने सौ दिन की उपलब्धियों का गुणगान कर रही है और सच्चाई ये है कि रसोईं में खाने की चीजों पर मंहगाई ने डाका डाला है तो डीजल पेट्रोल और रसोई गैस ने आम माध्यम और निम्न वर्ग की कमर ही तोड़ दी है।

Jyoti Rautela Congress अनोखे अंदाज़ में दिखी महिला कांग्रेस
- Jyoti Rautela Congress उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को जिन हांथों से झूठे वादे का फ़र्ज़ी लॉलीपॉप थमाया था , आज वो राज्य सरकार हो या केंद्र की सरकार दोनों ने बेरोज़गारी , महगाई और आम जनता के मुद्दों पर ठेंगा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर खामोश इस भाजपा सरकार को जगाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार सड़कों पर संघर्ष करेगी और आम जन की समस्याओं पर धामी सरकार का डट कर मुक़ाबला करेगी
Jyoti Rautela Congress : महंगाई पर ऐसा प्रदर्शन देखा नहीं होगा - Jyoti Rautela Congress राजधानी देहरादून की सड़कों पर हुए इस अजब गजब विरोध प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान भी खूब आकर्षित किया। इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस की सभी वरिष्ठ नेत्रियों ने बढ़ चढ़ कर रैली में हिस्सा लिया और प्रदेश की मातृशक्ति की ताकत का राज्य सरकार को एहसास कराया है।
खबर में पढ़ें – सिंदूर-मंगलसूत्र वाली गायत्री हैं बहुओं की रोल मॉडल जिम ट्रेनर https://shininguttarakhandnews.com/fitness-trainer-gayatri-story/