Special News Anita Tiwari , Dehradun
Karan Mahra Congress उत्तराखंड कांग्रेस में सिपहसालारों की नियुक्ति पार्टी आलाकमान ने कर दी । सबसे अप्रत्याशित नाम विधायक करण महरा का है जिन्हे अब प्रदेश में पार्टी का नया कप्तान बनाया गया है

Karan Mahra Congress करन बने अध्यक्ष , यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष , भुवन उप नेता सदन

- Karan Mahra Congress प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम की घोषणा के साथ ही एक बार फिर कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले युवा विधायक भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बना दिया है । आपको बता दें कि खटीमा से सिटिंग मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी की साख और उनकी पहचान बड़ी तेजी से पार्टी में बनी है ।

- Karan Mahra Congress इसके बाद पार्टी ने भी उनकी हौसलाआफजाई करते हुए उन्हें उत्तराखंड विधानसभा में पार्टी का नेता बना दिया है वही बात करें सबसे बड़े दावे की जिस पर कई दावेदार थे वह कुर्सी है नेता प्रतिपक्ष की , जिस पर भारी-भरकम और कद्दावर नेता यशपाल आर्य का कब्जा हो गया है ।

- Karan Mahra Congress जिस तरह से चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने यशपाल आर्य को भाजपा से अपने खेमे में कर लिया था , उसके बाद यह लगने लगा था कि यशपाल आर्य को पार्टी में बड़ा पद और कद मिलेगा । अब जब पार्टी विपक्ष में है तो कांग्रेस ने आर्य को नेता विपक्ष की भूमिका में अब पार्टी की आक्रामक भूमिका को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दे दी है । अब इस तरह से उत्तराखंड कांग्रेस की नई और बिल्कुल बदली हुई टीम मैदान में उतरेगी जिसमें गणेश गोदियाल होंगे होंगे और ना ही वह नाम जो तमाम बड़े पदों पर अपनी दावेदारी जता रहे थे

- Karan Mahra Congress लेकिन देखना ही होगा कि क्या यह नई टीम हरीश रावत और प्रीतम सिंह के प्रभाव से बचते हुए पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक हमें सरकार से मुकाबला कर पाएगी और क्या करण मेहरा टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं सड़क से सदन तक बिना किसी दबाव और निजी हित के पार्टी को मजबूत करने में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी …यह उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी जिसमें सबको साधना और सबको साथ लेकर चलना करण मेहरा के लिए किसी का टो बरेटा से कम नहीं होगा….
- पढ़िए क्या सूर्यकांत धस्माना लेंगे सन्यास https://shininguttarakhandnews.com/suryakant-dhasmana/

