Kesar Benefits केसर एक ऐसा आयुर्वेदिक मसाला है जिसके सेवन से हेल्थ को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर केसर को सर्दी के मौसम में कुछ खास तरीके से लेने से बढ़ते उम्र का असर कम होता दिखता है।
Kesar Benefits आइए बताते हैं केसर से जुड़े फायदे

- Kesar Benefits केसर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक शक्तिशाली मसाला है। इसे कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स ( saffron benefits)से जोड़ा गया है। बेहतर मूड , कामेच्छ और यौन कार्य, वजन कम करने जैसी कई चीजों में यह फायदा पहुंचाता है। इतना ही नहीं यह एलर्जी पैदा नहीं करता है, जिसकी वजह से यह सेफ मसाला कहा जाता है और इसे आहार में आसानी से शामिल कर सकते हैं। हालांकि केसर काफी महंगा होता है इसलिए बहुत से लोग इसे किचन में रखना पसंद नहीं करते। लेकिन जब आप इसके जवान होने से जुड़े फायदे जानेंगे तो खरीदने को मजबूर हो जाएंगे।

Kesar Benefits सर्दी के मौसम में केसर के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इस लाल कलर के मसाले में औषधीय गुण बेहिसाब होता है। त्वचा, संचार और उत्सर्जन प्रणाली, नर्वस सिस्टम पर यह अच्छे से काम करता है। इतना ही नहीं केसर के सेवन से आप अपने उम्र से 10 साल छोटी लग सकती हैं। मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रमिता कौर के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इस बात का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने केसर के सेवन से छह फायदे बताए हैं।

Kesar Benefits केसर से मिलने वाले छह फायदे
- Kesar Benefits 1.केसर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। सन डैमेज की मरम्मत करते हैं। स्किन में कसावट लाते हैं। झाइयां, धब्बों और मुंहासे को कम करता है। केसर मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें शक्तिशाली कैरोटीनॉयड होते हैं जो कि क्रोसिन और क्रोसेटिन हैं।

2.इसके अलावा केसर का सेवन पीरियड्स के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है। मूड स्विंग को रोकता है।
3.भूख पर अंकुश लगाने और वेट लॉस में मदद करता है। वजन कम होने की वजह से आप यंग दिखाई दे सकती हैं।
4.चिंता दूर करने और मूड में सुधार करने के लिए अच्छा है
5.हार्ट स्ट्रोक को रोकने के लिए रक्तचाप को कम करने में मदद करता है
6.कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है, नींद में सुधार करने में मदद करता है
सिर्फ औरतो के काम की है ये खबरhttps://shininguttarakhandnews.com/weight-according-height/

