Kidney Failure Reason कोई व्यक्ति अपनी लाइफ में तभी खुश रह सकता है, जब वो पूरी तरह से स्वास्थ्य हो। बॉडी के सभी पार्ट्स अच्छे से काम करें। जिसमें किडनी का हेल्थी रहना भी बहुत जरूरी हो। क्योंकि शरीर से अपशिष्ट निकालने और खून की सफाई करने में किडनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन आज कल किडनी से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ती जा रही है।
Kidney Failure Reason किडनी का अच्छे से ख्याल रखें

Kidney Failure Reason आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किडनी फेल होने के कारण और बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं। किडनी फेल होने का कारण भारत में किडनी फेल होने की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसका एक बड़ा कारण आपका खानपान और बदलती लाइफस्टाइल है। लेकिन इसके अलावा लोगों में तेजी से फैलती डायबिटीज की समस्या और ब्लड प्रेशर भी एक अहम कारण है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में हर साल कम सम कम एक लाख लोगों की किडनी फेल होती है। जिसमें से सिर्फ 15 से 20 हजार लोगों का ही किडनी ट्रांसप्लांट होता है। अन्य लोगों को किडनी डायलिसिस के सहारे अपनी लाइफ गुजारनी पड़ती है।

Kidney Failure Reason किडनी फेल होने का इलाज
Kidney Failure Reason एक्सपर्ट्स की माने तो किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियों का इलाज संभव है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते अपनी बीमारी को पहचान सकें और उसका ट्रीटमेंट कर सकें। कई केस में किडनी से जुड़ी बीमारी का समय रहते इलाज नहीं हो पाता है, जिस कारण डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है। अगर हम अपने लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल चुनें तो इस समस्या से निपटा जा सकता है।
Kidney Failure Reason इन बातों का रखें ख्याल
1. हाइड्रेटेड रहें किडनी को आपके शरीर से अपशिष्ट और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।

2. हेल्दी डाइट
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें। हेल्दी डाइट आपकी किडनी की रक्षा करने में मदद कर सकता है।
3. एक्सरसाइज रेगुलर एक्सरसाइज और योग करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। तनाव, डिप्रेशन से भी आप दूर रहते हैं।
4. डायबिटीज को रखें कंट्रोल अगर आपको डायबिटीज है तो आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखें। क्योंकि हाई ब्लड शुगर आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. ब्लड प्रेशर करें मैनेज हाई ब्लड प्रेशर आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

Kidney Failure Reason इनसे करें परहेज, अगर किडनी की समस्या शुरू हो जाए
जूस में : फलों का रस, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय-कॉफी, नींबू पानी, नारियल पानी, शरबत, सोडा
फलों में : संतरा, आम, नींबू, केला, मौसमी, आडू, खुमानी आदि।
ड्राई फ्रूट्स में : मूंगफली, बादाम, खजूर, किशमिश, काजू आदि।
सब्जियों में : कमलककड़ी, मशरूम, अंकुरित मूंग आदि।
अगर ऊपर बताई हुई सलाह को मानेंगे तो किडनी की परेशानी नहीं होगी और अगर हो चुकी है तो किडनी की जवानी जल्दी जाएगी नहीं।
उत्तराखंडी अमीषा बनी ग्लैमर वर्ल्ड सनसनी https://shininguttarakhandnews.com/amisha-baseda-glamour/

