Lift Viral Video वो बच्ची लिफ्ट में रो रही थी। वो जोर-जोर से पैर पटक रही थी। वो भगवान से खुद को बचाने की प्रार्थना कर रही थी। ये दृश्य किसी भी माता-पिता का कलेजा मुंह को आ जाएगा। लिफ्ट में फंसी बच्ची का 1.23 मिनट का वीडियो डराने वाला है। घटना लखनऊ के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट का है। ये घटना सभी माता-पिता की आंखें खोलने वाली हैं। इस घटना में लिफ्ट मेंटनेंस टीम की लापरवाही पर तो जरूर चर्चा होनी चाहिए लेकिन क्या पैरंट्स को इससे सबक नहीं लेना चाहिए? आप कितने भी व्यस्त हों। आप कितने भी जल्दी में हों। बच्चे को लिफ्ट में तो अकेले मत जाने दो।
ये घटना तो किसी के भी साथ हो सकती है Lift Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी लड़की स्कूल की ड्रेस में है, जोकि लिफ्ट में फंस गई. उसे लिफ्ट के अंदर रोते हुए और बाहर आने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. लड़की को लिफ्ट के दरवाजों को पीटते और लात मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि वह जोर-जोर से किसी से दरवाजा खोलने और उसे बाहर निकालने की गुहार लगा रही है. कुछ देर बार वह काफी डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
पैरंट्स के लिए भी सबक
इस वीडियो को देखने के बाद पैरंट्स को भी सबक मिला है। आखिर कैसे इतनी छोटी बच्ची को लिफ्ट में अकेले जाने दिया गया? इतनी छोटी बच्ची के साथ किसी बड़े का ना होना लापरवाही दिखाता है। अगर इस बच्ची के साथ कोई बड़ा शख्स होता तो वो इतना नहीं डरती। उसके चेहरे का डर हमारी भी लापरवाही को दर्शाता है। लिफ्ट में 12 साल के कम उम्र के बच्चे को अकेले नहीं जाने देने का बोर्ड लगा होता है। फिर इस बच्ची को कैसे अकेले लिफ्ट में जाने दिया। यानी लापरवाही तो हमारी तरफ से भी हुई है।
होटल में बेहद गंदे काम पढ़कर आपको घिन आएगी ! https://shininguttarakhandnews.com/hotel-dirty-truth/