Online Shopping Fraud- आजकल ऎसी खबरे खूब सामने आ रही हैं जब ऑनलाइन आर्डर करने पर लोगों को ठगा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी की रहने वाली एक लड़की ने ऑनलाइन एक घड़ी ऑर्डर की थी, लेकिन जब पार्सल उसके पास पहुंचा तो पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए. उसने ऑर्डर तो घड़ी की थी, लेकिन उसे पैकेट के अंदर मिले गोबर के उपले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के ‘बिग बिलियन डे’ सेल के दौरान लड़की ने करीब 1300 रुपये की एक कलाई घड़ी ऑर्डर की थी. 7 अक्टूबर को उसके पास ऑर्डर किया हुआ पार्सल पहुंचा, जिसे उसने डिलीवरी बॉय को पैसे देकर रिसीव कर लिया.

Online Shopping Fraud- इसके बाद शाम को जब पैकेट खोला गया तो उसमें से गोबर के चार छोटे-छोटे उपले निकले. ये देख कर तो लड़की और उसके घरवाले भड़क गए और उन्होंने तुरंत ही डिलीवरी बॉय को बुलाया. उसके साथ काफी वाद-विवाद हुआ. खूब हो-हल्ला करने के बाद आखिरकार लड़की को उसके पैसे वापस मिले….आज का जमाना ऑनलाइन का ही जमाना है. यह काफी आसान और सुविधाजनक भी है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि लोगों को किसी भी काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि घर बैठे सारा काम हो जाता है. अब तो लोगों को शॉपिंग करने के लिए भी घर से बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है. बस ऑनलाइन कोई भी सामान ऑर्डर करना है और कुछ ही दिनों में सामान आपके घर पहुंच जाता है. हालांकि कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि लोग ऑर्डर कुछ करते हैं और डिलीवरी में कुछ और ही सामान पहुंच जाता है. ऐसा ही एक मामला आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है, जो काफी अजीबोगरीब है.

Online Shopping Fraud-पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

Online Shopping Fraud- हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब ऑनलाइन ऑर्डर पर पैकेट के अंदर से ऐसी अजीबोगरीब चीज निकली हो. अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने ऑनलाइन ड्रोन ऑर्डर किया था, लेकिन जैसे ही पैकेट खोला गया तो उसके अंदर से एक किलो आलू निकले. इसके अलावा कुछ दिन पहले भी ऐसा एक मामला देखने को मिला था. एक शख्स ने लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में उसे कपड़े धोने का साबुन मिला था.
यह भी पढ़ें…

