देहरादून से अनीता तिवारी की ख़ास रिपोर्ट

Mahant Indresh CMS उत्तराखंड ही नहीं कई राज्यों के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली स्वास्थ्य सेक्टर की सबसे बड़ी संस्था महंत इंदिरेश की ज़िम्मेदारी अब देश के जानेमाने पूर्व आर्मी अफसर ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मित्तल के हांथों में आ गयी है। जी हाँ देहरादून में स्थापित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर सर्विसेस का भरोसा दिया है। शाइनिंग उत्तराखंड ने ऐसे अहम फौजी ऑफिसर के शानदार अतीत को टटोला तो कई अहम जानकारिया मिली है जो आपको ज़रूर जानना चाहिए।
Mahant Indresh CMS मेडिकल कोर में 34 वर्ष का लम्बा योगदान

- Mahant Indresh CMS आपको बता दें कि ब्रिगेडियर (सेनि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने भारतीय सशस्त्र सेना की मेडिकल कोर में 34 वर्ष का लम्बा योगदान दिया है। वह भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में ओ.आई.सी परीक्षा के प्रभारी, निदेशक योजना एवम् प्रशिक्षण, मेडिकल जर्नल के सम्पादक सहित विभिन्न महत्वपूर्णं पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे अनुभवी ऑफिसर को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों, फेकल्टी, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ ने उनके द्वारा कार्यभार सम्भालने पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं गईं।

- Mahant Indresh CMS आपको यहाँ ये भी बता दें कि डॉ प्रेरक मित्तल का क्या इतिहास है और उन्हें ही महंत इंद्रेश अस्पताल का ज़िम्मा क्यों दिया गया है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा, देहरादून व हाई स्कूल शिक्षा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, भंडारी बाग शाखा, देहरादून से पूरी की। उन्होंने सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय, (ए.एफ.एम.सी.) पूना से एम.बी.बी.एस. और अस्पताल प्रशासन में एम.डी. किया। डॉ मित्तल का उत्तराखण्ड से अटूट लगाव रहा है, वह गढ़वाल स्काउट के डॉक्टर भी रह चुके हैं। भारतीय सशस्त्र सेना में डॉ प्रेरक मित्तल की पहचान कुशल प्रशासक के रूप में रही है। उन्होने सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (ए.एफ.एम.सी.) के प्रशिक्षण अधिकारी के अलावा कई महत्वपूर्णं पदों को भी सुशोभित किया और वह अस्पताल प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत हुए।

- Mahant Indresh CMS श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभालते हुए डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबन्धन की ओर से जो भी दायित्व उन्हें सौंपे गए हैं, वह उन्हें पूर्णं कर अस्पताल प्रबन्धन की हर कसौटी पर खरा उतरने के लिए कृतसंकल्पबद्ध हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। वह अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ को साथ लेकर मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
Must Read This Story श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – https://shininguttarakhandnews.com/ideal-fighter-digambar-sgrr-doon/


