Maharaj On Art Gallery : महाराज के रियलिटी चेक में आर्ट गैलरी की दुर्व्यवस्था उजागर 1 Positive Truth

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

Maharaj On Art Gallery प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में पहुंचकर उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण किया। वहां पर्याप्त स्टाफ न होने साथ-साथ वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की सफाई ना होने पर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आक्रोश जाहिर किया।

Maharaj On Art Gallery वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की गंदगी से हुए नाराज़

Maharaj On Art Gallery
Maharaj On Art Gallery

Maharaj On Art Gallery संस्कृति मंत्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक संस्कृति रणवीर सिंह चौहान को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कलाकार और समकालीन चित्रकला को विशेष पहचान दिलाने के लिए इस आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है इसलिए यहां पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ कलाकारों द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग और चित्रों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए।

Maharaj On Art Gallery
Maharaj On Art Gallery

Maharaj On Art Gallery  उन्होंने आर्ट गैलरी में रखें केदारनाथ हेली सेवा के मॉडल और ढोल के माडलों आदि पर नमी के चलते जंक लगने को गंभीरता से लेते हुए इसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। इसलिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।

Maharaj On Art Gallery
Maharaj On Art Gallery

उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ की गाथा फिल्म और पहाड़ी शैली में बने घर के मॉडलों आदि की नियमित देखरेख होनी चाहिए। उन्होंने संस्कृति महानिदेशक को निर्देश दिए कि इस आर्ट गैलरी के रखरखाव के लिए अलग से बजट का निर्धारण कर अनुभवी आर्टिस्टों को शामिल करते हुए शीघ्र ही एक कमेटी का भी गठन किया जाए और आर्ट गैलरी के प्रचार प्रसार के लिए एक वेबसाइट भी बनाई जाए ताकि लोग इसे देखने के लिए यहां आ सकें।

भूकम्प हमारे लिये बहुत बड़ा खतरा – मुख्यमंत्री https://shininguttarakhandnews.com/dhami-on-disaster-2/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.