Manaskhand Jhanki : सुपरहिट मानसखंड झांकी आ रही है आपके शहर , 1 Great Truth

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट

Manaskhand Jhanki अब प्रदेश के नागरिक अपने क्षेत्र में ही उस झांकी का दीदार कर सकेंगे जिसको देशभर में पहला स्थान हासिल हुआ है। उत्तराखंड सूचना विभाग की शानदार मेहनत और बेहतरीन कलात्मकता का नमूना है मानसखंड की झांकी जिसको आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया है।

 

Manaskhand Jhanki मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन देखेगा प्रदेश

Manaskhand Jhanki
Manaskhand Jhanki

Manaskhand Jhanki आपको बता दें कि आज से 18 मई 2023 तक देवभूमि के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन आम लोगों के सामने किया जायेगा। सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त होना सभी उत्तराखण्डवासियों की एक बड़ी उपलब्धि है

Manaskhand Jhanki
Manaskhand Jhanki

Manaskhand Jhanki मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। समस्त जनपद मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के सहयोग से स्थानीय विधायक की उपस्थिति में झांकी से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

Manaskhand Jhanki मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। मानसखण्ड झांकी उत्तराखण्ड के सभी ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में भ्रमण पर रहेगी। इससे राज्य के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

दूसरे को देखकर आपको क्यों आती है जम्हाई ? https://shininguttarakhandnews.com/yawning-reason-health-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.