Yawning Reason अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई जम्हाई या उबासी लेता है और हमारी नजर उसपर पड़ जाती है तो हमें भी उबासी आने लगती है. आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता रहता होगा. दरअसल, किसी को उबासी लेते देख खुद भी उबासी लेना हम इंसानों के व्यवहार में शामिल होता है. इसको लेकर कई रिसर्च हुई हैं. आइए इसके पीछे के विज्ञान को समझते हैं.
Yawning Reason इसके पीछे है विज्ञान

Yawning Reason जम्हाई लेते वक्त अक्सर लोग टोकते हुए कहते हैं कि रात सोए नहीं थे या नींद पूरी नहीं हुई थी क्या? लेकिन इसके पीछे हमेशा नींद पूरी न होना वजह नहीं होती है. कभी-कभी किसी दूसरे को जम्हाई लेते देख भी जम्हाई आ जाती है. इसके पीछे भी विज्ञान है और इसका संबंध हमारे मस्तिष्क से है.

Yawning Reason घर, दफ्तर वगैरह में आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि किसी ने जम्हाई या उबासी ली है और आपकी नजर उसपर गई है तो आपको भी उबासी आने लगती है. आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा न? यह हम इंसानों के व्यवहार में शामिल होता है कि किसी को उबासी लेते देखने पर हमें भी अपने आप उबासी आने लगती है. एक तथ्य ये भी है कि Animal Behaviour जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों का दिमाग ज्यादा काम करता है, उन्हें लंबी उबासी आती है. क्या आप जानते हैं कि इसका कारण क्या है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसके पीछे भी एक साइंस है.
Yawning Reason अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च स्टडी के मुताबिक, इंसान की उबासी का कनेक्शन दिमाग से होता है. काम करने के दौरान जब हमारा दिमाग गर्म हो जाता है तो इसे ठंडा करने के लिए उबासी आती है. इससे हमारे शरीर का टेंपरेचर स्थिर हो जाता है.वैज्ञानिकों के अनुसार, जब कोई इंसान अपने सामने किसी अन्य व्यक्ति को उबासी या जम्हाई लेते हुए देखता है, तो उसका मिरर न्यूरॉन सिस्टम एक्टिव हो जाता है. यही एक्टिव मिरर न्यूरॉन सिस्टम उसे किसी की उबासी की नकल करने के लिए प्रेरित करता है. यही कारण है कि किसी को देखकर उबासी लेने का मन करने लगता है.

न्यूरॉन सिस्टम हो जाता है एक्टिव
वैज्ञानिकों का कहना है कि जब कोई इंसान हमारे जम्हाई लेता है, तो उसे देखकर हमारा मिरर न्यूरॉन सिस्टम एक्टिव हो जाता है. यह सिस्टम हमें उबासी की नकल करने के लिए प्रेरित करता है. यही कारण है कि ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को जम्हाई लेने या नींद लेने के लिए मना किया जाता है. क्योंकि ऐसा करने पर ड्राइवर को भी जम्हाई आती है और उसे नींद का अनुभव होता है…
must read this story – https://shininguttarakhandnews.com/mango-peel-tea-benefits/


