Mother Sarah Talbi : टूटी मां की बेमिसाल कहानी – हांथो को नहीं पांव को बनाया गोद – Belgium 1 Ideal Women

Special Story By – Anita Tiwari , Dehradun – 

Mother Sarah Talbi माँ के पाँव के नीचे जन्नत होती है। माँ का दिल कोमल होता है जिसमें दया का सागर उमड़ता है। पुरी दुनिया में मां ही एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने बच्चे के लिए चट्टान की तरह मजबूत खडी रहती है। वह खुद बिखर जाती है लेकिन अपने बच्चों को कभी नहीं बिखरने देती है।

Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं

Mother Sarah Talbi हाथों का काम लेती हैं पांवों से

  • ऐसी ही एक मां Mother Sarah Talbi और बेटी की भावुक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी समझ जाएंगे कि मां का दर्जा भगवान से  ऊंचा क्यों होता है। हम बात कर रहे हैं  बेल्जियम की रहने वाली साराह तल्बी की। दोनों हाथ ना होने के बावजूद साराह ने अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वह हर मां की तरह ही अपनी बच्ची का ख्याल रखती हैं।
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
  • दिव्यांग होने के बावजूद भी Mother Sarah Talbi वह घर का सारा काम करने के साथ-साथ अपनी दो साल की बच्ची को नाजों और लाड प्यार से पालती है। 38 साल की साराह तल्बी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। हालांकि उसने हार ना मानते हुए अपने पैरों को ढाल की तरह इस्तेमाल करती है। वह अपने पैरों से सब वो चीजें कर लेती हैं जो एक हाथ वाला इंसान कर सकता है। वह परिवार के लिए खाना भी बनाती है और कंप्यूटर पर काम भी करती है
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
  • जो लोग दोनों हाथ और पैर सही सलामत होने के बाद भी तकलीफों का रोना रोते रहते हैं, उनके लिए सराह ताल्बी Mother Sarah Talbi की कहानी किसी मिसाल (Inspirational Story) से कम नहीं...  सराह का जन्म बिना हाथों के ही हुआ था, लेकिन आज वो न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ी हैं, बल्कि 3 साल की बच्ची की परवरिश से लेकर अपना सारा काम पैरों के सहारे ही करती हैं….  उनका ये संघर्ष (Mother born without arms) आपका ज़िंदगी देखने का नज़रिया ही बदल देगा….
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
  • सराह ताल्बी Mother Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं और वे जन्मजात अपंगता (Not Having Arms By Birth) का शिकार हैं...  हालांकि उन्होंने कभी भी इस मजबूरी का रोना नहीं रोया बल्कि वे अपने हाथों का काम भी पैरों से लेने लगीं और आज जिस रफ्तार से वो पांवों के सहारे खाना (Mother Cooks By Feet) बनाने से लेकर बाल सुखाने और बच्ची को तैयार करने तक का काम करती हैं, वो हमारी कल्पना से ही परे है…. 
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
  • Mother Sarah Talbi  एक आर्टिस्ट हैं और उनकी 3 साल की एक बेटी भी है….  बच्ची का नाम लिलिया है और उसे बिस्तर से उठाने और फिर स्कूल के लिए तैयार करने तक का काम सराह खुद ही करती हैं…..  उन्होंने हाथों के बजाय अपने पैरों पर निर्भरता बढ़ा दी है और वे बड़ी ही कुशलता से सब कुछ निपटाती हैं….  बच्ची के जन्म के वक्त उसे उठाते हुए सराह थोड़ा डरती थीं, लेकिन फिर उन्हें आदत पड़ गई….  अब तो वे सब्जियां काटने और खाना बनाने का काम भी एक चेयर पर बैठकर बड़े ही परफेक्शन के साथ निपटाती हैं….

    Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं
    Sarah Talbi बेल्जियम की रहने वाली हैं

Mother Sarah Talbi YouTube पर शेयर करती हैं वीडियो

  • Mother Sarah Talbi ने फिर अपनी रोज़ाना की ज़िंदगी से जुड़े हुए वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डालने शुरू किए….  उनके 2 लाख 74 हज़ार फॉलोअर्स हैं, जो उनकी ज़िंदगी जीने के तरीके को देखकर प्रेरणा लेते हैं…. उन्हें हैरानी होती है कि इतने सारे लोग उनकी कमियों के बारे में जानना चाहते हैं…  Mother Sarah Talbi कहती हैं कि उनकी बेटी लिलिया भी उनकी परिस्थिति को समझती है और वो उसी तरह रिएक्ट भी करती है….  उनकी ज़िंदगी में बहुत सारी चीज़ों में उन्हें अपने पति से सहयोग मिलता है….  शुरुआत में बच्ची के काम में वे पति की मदद लेती थीं, लेकिन धीरे-धीरे वे इसे खुद ही करने लगीं…. ऐसी माँ की सच्ची कहानी पढ़कर ही तो कहा जाता है माँ तुझे सलाम

पढ़िए रोचक खबर – कौन बना रहा है मां के दूध से गहने https://shininguttarakhandnews.com/breast-milk-jewellory/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.