Special Story By – Anita Tiwari , Dehradun
Rahul Gandhi News देहरादून निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।
Rahul Gandhi News क्या बात है ! दून की महिला ने राहुल गाँधी के नाम की जायदाद

- जिस दौर में कांग्रेस को मतदाता नकार रहे हैं , जिस दौर में देश के तमाम राज्यों से राहुल प्रियंका के नेतृत्व का कोई जादू नहीं दिख रहा है ऐसे में एक रहत भरी खबर देहरादून से आई है जहाँ एक बुजुर्ग महिला ने अपनी जायदाद कांग्रेस पार्टी के नाम करते हुए राहुल और सोनिया के तारीफ में बड़ी बातें कही है।उत्तराखंड में अभी अभी हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार हुयी है और नेताओं में जमकर बयानबाज़ी हो रही है ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को एक पार्टी समर्थक महिला ने जिस तरह से कांग्रेस और गाँधी परिवार के लिए जूनून दिखाया है अब उसके चर्चे हो रहे हैं….
- Rahul Gandhi News इस खबर की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने मीडिया को दी है जिसमें बताया गया कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।

- Rahul Gandhi News उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

- Rahul Gandhi News कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

- Rahul Gandhi News इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
पढ़िए ये रोचक खबर – किशोर उपाध्याय को भाजपा में मिली दर्द की दवा https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-politics/