Special Story By : Abhilash Khanduri , Uttarakhand
naso-95-air-purifier कोरोना महामारी ने दुनियाभर को मास्क पहनना सीखा दिया है। देश में दिल्ली , मुंबई , यूपी उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रदुषण और दूषित हवा एक बड़ी समस्या बन चुकी थी…. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार ने covid की आधी में हमें मास्क पहनने की अहमियत समझा दी है। लेकिन मास्क थोड़ा असहज सा आवरण लगता है लिहाजा लोग थोड़ा कोताही भी बरतते रहते हैं ऐसे में अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के स्टार्टअप ने एक ऐसा एयर प्यूरिफायर बनाया है जिसे बड़ी आसानी से नाक में पहना जा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये दुनिया का सबसे छोटा वियरेबल एयर प्यूरिफायर है और N-95 मास्क जितना कारगर भी है।

naso-95-air-purifier जानिए कैसे काम करता है एयर प्यूरिफायर

naso-95-air-purifier नासो-95 चार अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। एडल्ट्स के साथ ही इसे बच्चे भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सामान्य फेस मास्क से बेहतर सुरक्षा देगा क्योंकि मास्क कहीं न कहीं से ढीले रह जाते हैं। इस प्रोडक्ट को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट किया गया है।

IIT दिल्ली के स्टार्टअप नैनोक्लीन ग्लोबल ने naso-95-air-purifier नाम से इस वियरेबल एयर प्यूरिफायर को लॉन्च किया है। ये N-95 ग्रेड का नेजल फिल्टर है। इसे सीधे नाक में लगाया जा सकता है। इससे सांस लेने पर धूल, वायरस और बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर नहीं जा पाएंगे। भारत सरकार ने कहा कि नासो-95 इस्तेमाल करने में बहुत सरल और आरामदायक है। यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। सरकार इस प्रोडक्ट को आम लोगों तक पहुंचाने में स्टार्टअप का पूरा सहयोग करेगी।

वायरस से ज्यादा खतरनाक है आज देश में बढ़ता वायु प्रदूषण
naso-95-air-purifier नासो-95 के लॉन्च इवेंट में मौजूद ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ एमसी मिश्रा ने कहा कि वायरस की तुलना में वायु प्रदूषण ज्यादा गंभीर समस्या है। लंग कैंसर यानी फेफड़ों का कैंसर आम होता जा रहा है। नासो-95 जैसे प्रोडक्ट्स हमें फेफड़ों की ऐसी खतरनाक बीमारियों से बचाने में काम आएंगे। तो अब आपके लिए बेहद आसान तरीका हमारे वैज्ञानिकों ने खोज लिया है जिससे आप प्रदूषित हवा से आसानी से बच सकते हैं।
Must Read This : पहाड़ में बुरांश सा है नरेंद्र सिंह नेगी का अद्भुत वजूद https://shininguttarakhandnews.com/narendra-singh-negi-biography/

