Report By – Abhilash Khanduri , Dehradun –
Oh My God जिले के भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत सेम के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी को तीसरी संतान होने पर डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने पद से हटा दिया है….
Oh My God तीसरी संतान की ख़ुशी पर ग्रहण – ग्राम प्रधान को डीएम ने पद से हटाया
- Oh My God सेम गांव के ही एक ग्रामीण विकेंद्र सिंह ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके सही पाए जाने पर प्रधान को पद से हटाया गया है…..
-
शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2019 में विक्रम नेगी की दो जीवित संतान थी… उस दौरान पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे… लेकिन 8 जुलाई 2021 को विक्रम नेगी की पत्नी सरिता देवी ने तीसरी संतान को जन्म दिया… Oh My God बेलेश्वर अस्पताल में तीसरी संतान होने का पूरा ब्यौरा है… शिकायत का संज्ञान लेने पर डीपीआरओ टिहरी ने भिलंगना के बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी को जांच सौंपी… दोनों अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई…

- जांच आख्या के आधार पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सेम के प्रधान विक्रम सिंह नेगी को नोटिस जारी किया…. Oh My God 22 अक्टूबर, 2021 को नोटिस के जवाब में ग्राम प्रधान ने स्वयं की तीन संतान जीवित होने की पुष्टि की….

- इसके बाद 17 फरवरी 2022 को डीएम की ओर से ग्राम प्रधान को सुनवाई का एक और अवसर देते हुए साक्ष्यों के साथ स्वयं उपस्थित होने को कहा लेकिन निर्धारित तिथि तक ग्राम प्रधान ना स्वयं उपस्थित हुए और ना ही उनकी तरफ से कोई जवाब दिया गया … जिसके बाद जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सेम ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी को दोषी पाए जाने पर 25 मार्च को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया है….

- केवल दो बच्चों की शर्त: प्रदेश में स्थानीय निकाय और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के लिए अधिकतम दो संतान की शर्त लागू है… Oh My God ये शासनादेश प्रदेश की सबसे पहली निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार के समय यानि दो जुलाई 2002 से ही लागू है…. इस शर्त के चलते ऐसे लोग प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं, जिनकी जुलाई 2002 के बाद तीसरी संतान पैदा हुई है… इसके बाद पिछली बीजेपी सरकार ने 2018 में पंचायती राज एक्ट में भी संशोधन करते हुए, इसमें न्यूनतम शिक्षा की शर्त भी लागू कर दी है….
पढ़िए ये खबर – सतपाल महाराज ने उठाया बड़ा मुद्दा https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-bureaucracy-maharaj/

